अमेरिका में 10 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका, क्या अब मिलेगी राहत

कोरोना वायरस का खतरा अब तक टला नही है। अमेरिका में अबतक 10 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन का डोज दिया जा चुका है।

0
654
Corona Alert 2020
कोरोना वायरस का खतरा अब तक टला नही है। अमेरिका में अबतक 10 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन का डोज दिया जा चुका है।

America: अमेरिका में कोरोना का कहर (Corona Alert 2020) जारी है। कोरोना वायरस का खतरा अब तक टला नही है। हालांकि कोविड-19 से बचने के लिए अबतक 10 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन का डोज दिया जा चुका है। सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) ने इसकी जानकारी (Corona Alert 2020) दी है। 

ब्रिटेन के बाद इन देशों में हुआ वैक्सीनेशन, जानें नाम

अमेरिका में टीकाकरण 10 दिन पहले शुरू हुआ था। सीडीसी के डायरेक्टर रॉबर्ट रेडफील्ड ने कहा कि अमेरिका ने काफी जल्दी और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल (Corona Alert 2020) की है। 10 दिन पहले शुरू हुए टीकाकरण के बाद अब तक 10 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दे दी गई है।

बता दें अमेरिका ने आज एक महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है। जो अबतक बाकी देश नही कर पाए है। अधिकारियों के मुताबिक 10 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की पहली खुराक दी गई है। यह टीकाकरण अभियान 10 दिन पहले शुरू किया गया था।’ दरअसल, चीफ अडवाइज़र मॉनसेफ ने बताया, ‘इस महीने तक 2 करोड़ लोगों को टीका देने का लक्ष्य हम शायद पूरा न कर पाएं लेकिन अमेरिका अगले साल यानी 2021 में 10 करोड़ लोगों को टीका देने के लक्ष्य पर आगे बढ़ रहा है।’ 

क्‍या टीका लगवाने के बाद खत्‍म हो जाएगा कोरोना संक्रमण?

अमेरिका में बीते हफ्ते फाइज़र और बायोनटेक की बनाई वैक्सीन को मंजूरी मिली है और इसके बाद वैक्सीन (Corona Vaccine) की 30 लाख खुराक डिलीवर की गई थी। इस हफ्ते मॉडर्ना की वैक्सीन के 60 लाख खुराक और फाइज़र की वैक्सीन के 20 लाख खुराकों को डिलीवर किया जाएगा। अमेरिका कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक है। यहां अब तक 3 लाख 20 हजार लोगों की जान कोरोना वायरस से चली गई है। 

दुनिया से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें World News In hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here