बाल-बाल बचा शख्स, लोगों ने कहा- यमराज का लंच टाइम था

0
323
Viral

Viral Video: इंसान के साथ कभी भी कुछ भी घट सकता है जिसका उसने कभी अंदाजा भी ना लगाया हो। और इतिहास गवाह रहा है कि होनी को कोई टाल नहीं सकता। भारत जैसे देश में इस बात पर खासा जोर भी दिया जाता है। और जब आप घर से बाहर होते हो तो यह ही समझ लीजिए कि कफन पहनकर ही बाहर निकलना पड़ता है। लेकिन वो कहावत तो आपने भी कई दफा सुनी होगी, कि जाको राखे साईयां, मार सके न कोई.. कई बार लोगों का लक भी जमकर साथ देता है। एक शख्स के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। एक शख्स सड़क किनारे बड़े इतमिनान से बिना किसी शक शुभा के रास्ते से गुजर रहा था, तभी अचानक एक खतरनाक हादसा हुआ और लेकिन वो बाल-बाल बच गया।

ऐसा कहिए कि महज दो सेकंड के फर्क ने ही उसकी जान बचा ली। वीडियो देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

जब यमराज लंच ब्रेक पर हों

एक ट्विटर यूजर ने इसका वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बड़े आराम से चलते हुए जा रहा है। वो जैसे ही अपना अगला कदम उठाता है और फिर उसके पीछे की जमीन का पूरा का पूरा हिस्सा गिर जाता है। अगर व्यक्ति एक सेकंड भी लेट हो जाता तो वो उस पूरे गड्ढे के अंदर होता। एक कदम ने उसकी जान बचा ली। वो खुद अपने पीछे अचानक गड्ढे में तब्दील हुई जमीन को देखकर हैरान रह जाता है।

बता दें कि इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। Sagar नाम के यूजर ने अपने ट्विटर पेज पर इसका वीडियो शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि जब यमराज लंच ब्रेक पर हो तो। वीडियो देख लोग भी हैरान रह गए हैं, यहां तक कि उन्होंने कुछ और वीडियोज (Viral Video) भी ऐसे ही मिलते जुलते शेयर किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here