Viral Video: इंस्टाग्राम, फेसबुक, या ट्विटर रिल्स का ट्रेंड कभी नहीं थमता है। कई बार लोगों के लिए मुसीबत भी बन जाता है। अमेठी के आरिफ के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल आरिफ की सारस से दोस्ती की खबर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थी।
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
दोनों में ऐसी दोस्ती थी की दोनों साथ ही खाना खाते और साथ में रहते थे। वही लोगों ने दोनों की इस दोस्ती को जय-वीरु का नाम तक दे दिया था। अब दोनों की खबर सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा में है। वही आरिफ अपने दोस्त से दूर होने पर आरिफ काफी परेशान हो गए है। सारस को आखिरी बार छूकर तो वो रोने तक लग गए।
दरअसल ऐसा हुआ की वन विभाग की टीम सारस को अपने साथ ले गई, जिसके बाद से यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वन विभाग की टीम ने अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के निर्देश पर सारस को रायबरेली के समसपुर पक्षी विहार ले जाकर संरक्षित कर दिया। आरिफ ने इस कार्रवाई को लेकर इंस्टाग्राम पर दो वीडियो पोस्ट किए और लिखा- मेरे दोस्त को वन विभाग जबरदस्ती ले गया। आप लोग बचा लो प्लीज।
लोगों का कहना है कि आरिफ ने इंसानियत दिखाई और सारस को अपने घर लेकर आ गए। उन्होंने उसकी देखभा की, जब सारस ठीक हो गया तो उन्होंने सोचा कि यह वापस अपने साथियों के बीच चला जाए। लेकिन सारस ने अपनों के बीच जाने की बजाय आरिफ के साथ रहना चुना। दोनों की पक्की दोस्ती के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहे । मोहम्मद आरिफ गौरीगंज स्थित गांव मंडखा मजरे औरंगाबा में रहने वाले हैं। उनकी सारस से इतनी पक्की दोस्ती थी कि जब वह मोटरसाइकिल लेकर रोड पर निकलते थे तो सारस उनके साथ-साथ उड़ता था। इतना ही नहीं, दोनों एक ही थाली में खाना खाते थे।