महिंद्रा थार भारत में लॉन्च, जानिए दमदार फीचर्स के बारे में…

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी फेमस ऑफ-रोड एसयूवी महिंद्रा थार 2020 को लॉन्च कर दिया है। सेकेंड जेनरेशन महिंद्रा थार 2020 9.8 लाख रुपये प्राइस के साथ लॉन्च की गई है।

0
4247
Mahindra Thar 2020
Mahindra Thar 2020 भारत में लॉन्च, जानिए दमदार फीचर्स के बारे में...

New Delhi: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी फेमस ऑफ-रोड एसयूवी महिंद्रा थार 2020 (Mahindra Thar 2020) को लॉन्च कर दिया है। 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के मौके पर सेकेंड जेनरेशन महिंद्रा थार 2020 9.8 लाख रुपये प्राइस के साथ लॉन्च की गई है। वहीं एलएक्स ट्रिम के टॉप मॉडल की कीमत 12.95 लाख रुपये रखी गई है। एक नवंबर से थार की डिलिवरी शुरू होगी।

Honda ला रहा पावरफुल क्रूजर बाइक Rebel 1100, भूल जाएंगे बुलेट

नई थार (Mahindra Thar 2020) में पुरानी महिंद्रा थार की अपेक्षा काफी कॉस्मेटिक बदलाव किए गए है। नई लुक में ये और ज्यादा पावरफुल दिखती है। इसे आप अपनी पसंद के अनुसार पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं। भारत में महिंद्रा थार 4 सीटर और 6 सीटर सीटिंग लेआउट ऑप्शन के साथ लॉन्च की गई है। कस्टमर अपनी पसंद के अनुसार इसे पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।

 

नई महिंद्रा थार में पुरानी महिंद्रा थार की अपेक्षा काफी कॉस्मेटिक बदलाव किए गए है, जिससे यह लुक के मामले में और पावरफुल दिखती है। महिंद्रा थार 3 ट्रिम के साथ उपलब्ध होगी, जो कि LX, AX और AX(O) है। पहले जानकारी दी गई थी कि महिंद्रा थार सिर्फ LX और AX ट्रिम के साथ आएगी। AX(O) वैरिएंट पेट्रोल और डीजल पावरट्रेन ऑप्शन के साथ है।

सेकेंड जेनरेशन महिंद्रा थार पेट्रोल के साथ ही डीजल इंजन ऑप्शन के साथ भी लॉन्च की गई है, जिसमें 2.0 लीटर 4 सिलिंडर पेट्रोल इंजन 150 बीएचपी की पावर और 300 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। अगर डीजल इंजन की बात की जाए तो न्यू थार में 2.2 litre mHawk डीजल इंजन है। जो 97kw या 130ps का पावर देता है और 300nm का मैक्सिमम टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें भी आपको 6-स्पीड मैनुअल/6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन सिस्टम मिलेगा।

Whatsapp को मिला नया बीटा अपडेट, नया फीचर हुआ लॉन्च

महिंद्रा थार में स्क्वॉयर एलईडी टेल लाइट्स, 5 स्पोक अलॉय वील्स समेत अन्य फीचर्स हैं, जो इसके एक्सटीरियर को काफी जानदार बनाते हैं। साल 2022-23 तक महिंद्रा थार का 5 डोर ऑप्शन भी मार्केट में आ जाएगा, जिसे खासकर भारतीय बाजार के लिए लॉन्च किए जाने की संभावना है।


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें और Twitter पर फॉलो करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here