Xiaomi ने लॉन्च की पहली स्मार्ट वॉच, Mi Watch वॉच में ये हैं खास फीचर्स…

Xiaomi ने Smart Watch लॉन्च किया है। दरअसल, ये Mi Watch कंपनी की ओर से लॉन्च की गई पहली स्मार्ट वॉच है। जानकारी के अनुसार, कंपनी ने इस वॉच को चीन में आयोजित एक इवेंट के दौरान पेश किया है।

0
1527
Smart watch: Mi Watch

Xiaomi ने Smart Watch लॉन्च किया है। दरअसल, ये Mi Watch कंपनी की ओर से लॉन्च की गई पहली स्मार्ट वॉच है। जानकारी के अनुसार, कंपनी ने इस वॉच को चीन में आयोजित एक इवेंट के दौरान पेश किया है। बता दें कि इसी इवेंट में कंपनी ने Mi CC9 Pro और Mi TV 5, Mi TV 5 Pro सीरीज भी लॉन्च की है।

Mi Watch की कीमत-

Mi Watch की शुरुआती कीमत 1299 युआन यानी कि लगभग 13000 रुपये है। इसे कंपनी ने दो वेरिएंट्स में पेश किया है। टॉप मॉडल का नाम Xiaomi Watch Privilege Edition है। इसमें 4-कर्व्ड सफायर ग्लास दिया है। बॉडी स्टेनलेस स्टील की है और सेरेमिक बैक कवर दिया गया है। स्ट्रैप भी स्टेनलेस स्टील का है।

Mi Watch के टॉप मॉडल की कीमत 1999 युआन यानी कि लगभग 20000 रुपये है। Mi Watch का डिजाइन Apple Watch से इंस्पायर है। इसकी स्क्रीन स्क्वॉयर शेप है और इसमें 3D सफायर ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है। Mi Watch में रोटेटिंग बटन दिया गया है, जिसे Apple Watch में क्राउन के नाम से जानते हैं। इसका उपयोग आम तौर पर स्क्रॉल करने के लिए किया जाता है। Mi Watch में eSIM का सपोर्ट है।

इस Watch में 1.78 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 326ppi की है। इसकी बैटरी 570mAh की है। कंपनी के दावे के अनुसार सिंगल चार्ज में ये काफी बैटरी बैकअप देती है। इस स्मार्ट वॉच में जीपीएस, वाईफाई और एनएफसी का सपोर्ट है।

कंपनी ने कहा है कि Mi Watch के चीनी वेरिएंट में MIUI वॉच सॉफ्टवेयर दिया जाएगा, लेकिन इसके ग्लोबल वेरिएंट में Google Wear OS दिया जाएगा। Mi Watch में ट्रेडिशनल स्मार्ट वॉच की तरह ही कई फिटनेस बेस्ड फीचर्स भी हैं। इसके अलावा इसमें आपको नोटिफिकेशन्स भी मिलेंगे।

Mi Watch  से कॉल, मैसेज और ईमेल का रिप्लाई कर सकते हैं। वॉच में म्यूजिक का भी सपोर्ट दिया है। Mi Watch वॉटर प्रूफ है इसको पहने हुए आप स्विमिंग भी कर सकते हैं। भारत में यह स्मार्ट वॉच लॉन्च होगी या नहीं इस को लेकर कंपनी ने किसी तरह का स्टेटमेंट नहीं दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here