Pan Card को आधार से लिंक न करने पर हो सकता है बड़ा नुकसान! जानिए कैसे….

0
266

Pan Card: लोगों को अब एक समस्या का सामना करना पड़ सकता है दरअसल आधार और पैन कार्ड को लिंक करने की समय सीमा होने में कुछ ही दिन रह गया है। 31 मार्च के बाद पैन को आधार से लिंक करने की Validity खत्म हो रही है। लोगों के पैन कार्ड जो आवश्यक रूप से अपना आधार लिकं नहीं कराएंगे वो इसके बाद मान्य नहीं होंगे, और अपना पैन प्रदान करने सूचित करने, या उसका उल्लेख करने में विफल रहने के लिए अधिनियम के सभी दंडों के अधीन होंगे।

Income Tax Act के अनुसार 1961 के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति जिसे 1 जुलाई, 2017 तक पैन सौंपा था, उनको आधार से लिंक कराना बहुत जरूरी है। 31 मार्च, 2023 तक यदि पैन को लिंक नहीं किया तो उन लोगों का पैन काम करना पंद कर देगा, और पैन की आवश्यकता वाले किसी स्थान पर उसका उपयोग नहीं हो सकेगा। निर्धारित शुक्ल के भुगतान के बाद निर्धारित प्राधिकारी को आधार की सूचना देने पर पैन फिर से चालू हो जाएगा और मिली जानकारी के अनुसार अगर 31 मार्च तक लिंक नहीं हुआ तो आप जब भी लिंक करोगे तो 10000 का भुगतान देने होगा।

जानिए किन-किन समस्या का सामना पड़ेगा

1-अगर पैन कार्ड लिंक नहीं हुआ तो बैंक का खाता खोलना मुश्किल हो जाएगा क्योंकि खाता खोलने के लिए ये दोनों सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं।
2- लिंक के चलते आप नए डेबिट या क्रेडिट कार्ड नहीं ले पाएंगे।
3- आप देश के बाहर यात्रा नहीं कर पाएंगे, क्योंकि पासपोर्ट लेने के लिए पैन कार्ड अनिवार्य है
4- 50,000 से अधिक लागत वाले Mutual Fund के यूनिट नहीं खरीदे जा सकते हैं।
6- अगर लिंक नही हुआ तो 50,000 रुपये से अधिक में कुछ भी खरीद या बेज नहीं सकते हैं।
7-बैंकों या एनबीएफसी में एक बार में 50,000 रुपये से अधिक या एक वर्ष में 250,000 रुपये से अधिक जमा नहीं कर सकते हैं।
8-लंबित रिटर्न को संसाधित और रिफंड नहीं किया जा सकता है।
9- टीसीएस/टीडीएस कभी-कभार 30% की दर पर लागू होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here