iPhone 12 पर मिल रहा अब तक का बेस्ट डिस्काउंट, Xiaomi की कीमत में ले जाएं घर

0
436
iphone 12

नई दिल्ली। Discount on iPhone 12: अगर आप फोन के शौकिन हैं और उसमे भी iPhone का शौंक रखते हैं, तो तैयार हो जाइए इस ख़बर को पढ़ने के लिए। क्योंकि iPhone 12 खरीदने के लिए सबसे सही समय है। iPhone 12 की कीमत में भारी गिरावट आ गई है। जल्द ही iPhone 14 लॉन्च होने जा रहा है। लेकिन इससे पहले ही Apple ने iPhone 12 की कीमतें कम कर दी है। iPhone 12 की MRP 65,900 रुपए है। कंपनी ने इस पर 18% का Discount लगा दिया है, जिसके बाद नई कीमत 53,999 रुपए हो गई है।

साथ ही iPhone 12 (Discount on iPhone 12) की खरीद पर कई बैंक ऑफर्स भी चल रहे हैं। HSBC Bank Credit Card, Bank of Baroda Card और Kotak Bank Card पर पैमेंट करने पर 2500 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि इस फोन की कीमत इतनी ज्यादा कम तो नहीं हुई है।

मिल रहा है गजब का एक्सचेंज ऑफर

हम आपके बता दें, इस फोन पर Flipkart Exchange Offer दे रहा है। अगर आपके किसी पुराने स्मार्टफोन की कंडीशन अच्छी है तो आप Exchange Offer में 12,500 रुपए की छूट हासिल कर सकते हैं। इतना ही नहीं कंपनी की तरफ से इस iPhone पर 1 साल की वारंटी दी जा रही है। Flipkart से आज ऑर्डर करने पर फोन 3 दिन में डिलीवर हो जाएगा। स्पेसिफिकेशन में भी इस फोन का कोई मुकाबला नहीं है।

iPhone 12 की Specification

iPhone 12 में 6.1 Inch की Super Retina XDR Display मिलती है। कैमरे पर भी कंपनी ने बेहतरीन काम किया है। iPhone 12 में 12MP+12MP का कैमरा दिया जाता है। साथ ही 12MP का ही फ्रंट कैमरा भी प्रोवाइड किया गया है। इसमें A14 Bionic Chip with Neural Engine Processor मिलता है। ये फोन IP 68 Water Resistance भी है। इस रेंज में ये बेस्ट iPhone है। Flipkart इसे 7 Days Replacement Policy के साथ बेच रहा है। साथ ही ये डुअल सिम सपोर्ट करता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here