Xiaomi ने अपनी 10वीं सालगिरह पर Mi 10 सीरीज का ये नया स्मार्टफोन लॉन्च किया

Xiaomi ने अपनी 10वीं सालगिरह के मौके पर एक वर्चुअल इवेंट में Mi 10 Ultra लॉन्च किया। कीमत लगभग 57,000 रुपये होगी।

0
1184
Xiaomi Mi 10 Ultra
Xiaomi ने अपनी 10वीं सालगिरह पर Mi 10 सीरीज का ये नया स्मार्टफोन लॉन्च किया

New Delhi: Xiaomi ने अपनी Mi 10 सीरीज के नया स्मार्टफोन Mi 10 Ultra (Xiaomi Mi 10 Ultra) लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन (Xiaomi Mi 10 Ultra) को अपनी 10वीं सालगिरह के मौके पर एक वर्चुअल इवेंट में लॉन्च किया। Mi 10 Ultra को 5,299 युआन की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया है जो लगभग 57,000 रुपये होगा।

शाओमी का यह Mi 10 Ultra (Xiaomi Mi 10 Ultra)एक प्रीमियम स्मार्टफोन है जो 120W चार्जिंग क्षमता, 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ आता है। अभी कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि इसे भारतीय बाजार में कब लाया जाएगा। Mi 10 सीरीज में चार फोन शामिल हैं- Mi 10 Ultra, Mi 10, Mi 10 Pro और Mi 10 Lite,इनमें से अभी Mi 10 ही भारत में उपलब्ध है।

Mi TV Stick: Xiaomi का मी टीवी स्टिक भारत में हुआ लॉन्च, कुछ ऐसे होंगे फीचर्स

इस फोन में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी मेमोरी स्टोरेज की क्षमता है। फोन के तीन दूसरे वेरिएंट- 8GB रैम, 256GB स्टोरेज, 12GB रैम, 256GB स्टोरेज और 16GB रैम, 512GB स्टोरेज में होगा। यह फोन ऑब्सिडियन ब्लैक, मर्करी सिल्वर और ट्रांसपैरेंट एडिशन कलर में उपलब्ध होगा।

इसेक अलावा फोन में MIUI 12 मौजूद है जो एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड है। इसमें 4500mAh की बैटरी दी गई है जो 120W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी का दावा है कि फोन को केवल 23 मिनट में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है जिससे फोन केवल 40 मिनट में पूरा चार्ज हो सकता है।

Xiaomi 4 अगस्त को लॉन्च करेगा Redmi Prime, जानें क्या होगी कीमत

बता दें कि फोन का कॉड रियर कैमरा 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर से लैस है, साथ ही 20 मेगा पिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर भी फोन में मौजूद है। 12 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट सेंसर भी है। फोन में आटो फोकस के लिए लेजर ऑटो फोकस की सुविधा दी गई है। इस फोन में 8k वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। साथ ही फोन में डिस्पले फिंगर सेंसिंग की सुविधा भी दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here