New Delhi: दुनियाभर में आज यानी 08 जून को विश्व महासागर दिवस मनाया (World Ocean Day 2021) जा रहा है। विश्व महासागर दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य मानव जीवन में समुद्र से होने वाले लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करना है। आपको बता दें कि पृथ्वी की सतह का लगभग 70 फीसदी हिस्से पर महासागर है। आज विश्व महासागर दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने महासागरों को बचाने के लिए स्थायी प्रयासों और प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने का आह्वान किया है।

Also Read: कैसे हुई विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत ? जानिए इतिहास और इस साल की थीम

क्या है इस साल की थीम ?

विश्व महासागर दिवस 2021 की थीम है ‘द ओशनः लाइफ एंड लाइवलीहुड’ The Ocean: Life and Livelihoods

क्यों मनाया जाता हैं महसागर दिवस ?

महासगर दिवस (World Ocean Day 2021)  मनाने का मकसद लोगों को इसकी जरूरत के बारे में बताना है। महासगरों से हमें कई तरह की दवाइयां मिलती हैं जिसमें लाइफ सेविंग से लेकर कैंसर तक की दवाइयां शामिल हैं।

Also Read: Periods में यूज करते है पैड… तो नहीं मिलेगा मां बनने का सुख!

विश्व महासागर दिवस इतिहास

1992 में रियो डी जनेरियो में पहली बार पृथ्वी शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया था। मनुष्य के जीवन में समुद्र द्वारा निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भूमिका और लोगों द्वारा इसे बचाने में मदद करने के महत्वपूर्ण तरीकों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए इस आयोजन को हर साल आयोजित किया जाता है।

Read more articles on National News in Hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here