World Hindi Diwas 2021: क्यों मनाया जाता है ‘विश्व हिंदी दिवस’, जानें इसका इतिहास

आज दुनियाभर में हिन्दी दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाए जाने का मकसद दुनियाभर में हिंदी का प्रचार-प्रसार करना है।

0
727
World Hindi Diwas 2021
World Hindi Diwas 2021: क्यों मनाया जाता है 'विश्व हिंदी दिवस', जानें इसका इतिहास

New Delhi: आज दुनियाभर में हिन्दी दिवस (World Hindi Diwas 2021) मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाए जाने का मकसद दुनियाभर में हिंदी का प्रचार-प्रसार करना है। इसके अलावा दुनियाभर में हिंदी भाषा को अलग पहचान दिलाने और अंतरराष्ट्रीय भाषा के रूप में मान्यता दिलाने के लिए भी इस दिन को मनाया जाता है।

पीएम ने दी डबलडेकर मालगाड़ी की सौगात, कहा- आने वाला समय होगा…

बता दें कि हिंदी दिवस (Hindi Day) और विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day) के बीच फर्क है, हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है। वहीं, 10 जनवरी को ‘विश्व हिंदी दिवस’ (World Hindi Diwas 2021) मनाया जाता है। हिंदी दिवस हिंदी को अधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार करने के लिए मनाया जाता है, जबकि विश्व हिंदी दिवस हिंदी को दुनियाभर में प्रचार-प्रसार करने के लिए मनाया जाता है।

विश्व हिंदी दिवस का इतिहास (World Hindi Diwas History)

सबसे पहला विश्व हिंदी सम्‍मेलन 10 जनवरी, 1975 को महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित किया गया था। उस वक्त सम्मेलन में 30 देशों के 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इसके बाद साल 2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) ने हर साल10 जनवरी को ‘विश्व हिंदी दिवस’ के तौर पर मनाने की घोषणा की थी।

पीएम ने प्रवासी भारतीयों को किया संबोधित, जानिए उनके सम्मेलन से जुड़ी खास बातें

बता दें कि वर्तमान समय में हिंदी भाषा दुनियाभर में सैकड़ों व‍िश्‍वविद्यालयों में पढ़ाई जाती है। इतना ही नहीं हिंदी भाषा दुनियाभर में सबसे ज्‍यादा बोली जाने वाली पांच भाषाओं में से एक है।

देश से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें National News in Hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here