ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर में होने वाला टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। वहीं इस वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम की नई जर्सी भी लॉन्च कर दी गई है। टीम की नई जर्सी नीले रंग की ही है। जिसमें 3 स्टार बने हुए हैं। जर्सी की तस्वीर सामने आने के बाद यह बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। टीम इंडिया की इस नई जर्सी में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप भारत अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। आपको बता दें कि भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी।
नई जर्सी में महिला खिलाड़ी भी आई नजर
भारतीय टीम की लॉन्च हुई इस नई जर्सी में कप्तान रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या कि अलावा महिला खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर भी नजर आ रही है।
New Jersey is here 😍😍
Light blue shade is back with some dark blue patches on it which makes it more attractive.
Overall the jersey is good.
How’s your take on this new jersey 🤔#indiajersey #T20WorldCup2022 pic.twitter.com/euTm8QsKS7— Pratham🇮🇳 (@72ndCenturyWhen) September 18, 2022
नई जर्सी में लगे 3 स्टार
भारतीय टीम की नई जर्सी में तीन स्टार बने हुए हैं। दरअसल यह तीन स्टार भारतीय टीम के तीन बार वर्ल्ड विनिंग रहने का निशान है। बता दें की भारतीय टीम ने सबसे पहले साल 1983 में कपिल देव की कप्तानी में पहली बार वर्ल्ड कप जीता था। और इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप के पहले सीजन में भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में दूसरी बार वर्ल्ड कप जीता था। इन दो वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम ने साल 2011 में तीसरी बार वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इस बार ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम चौथी बार वर्ल्ड कप जीतने के इरादे से उतरेगी।