Vijay Diwas: पीएम मोदी ने वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि, जानें इतिहास

पाकिस्तान पर भारत की ऐतिहासिक जीत के 50 साल पूरे होने के मौके पर पीएम मोदी ने आज नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों को नमन किया।

0
721
Vijay Diwas

New Delhi: विजय दिवस हर साल 16 दिसंबर को मनाया (Vijay Diwas) जाता है। आज भारत-पाकिस्तान युद्ध के 50 साल पूरे हो गए है। इस दिन 1971 में भारतीय सेनाओं ने पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश) में पश्चिमी पाकिस्तान (पाकिस्तान) की सेनाओं को युद्ध में हराया था। इस युद्ध के बाद नतीजे में दुनिया के नक्शे पर बांग्लादेश नाम का नए राष्ट्र बना।

आज चिल्ला बॉर्डर को जाम करने की चेतावनी, SC में होगी सुनवाई

पाकिस्तान पर भारत की ऐतिहासिक जीत के 50 साल पूरे होने के मौके पर पीएम मोदी ने आज नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों को नमन किया। पीएम (PM Narendra Modi) ने इस दौरान (Vijay Diwas 2020) नैशनल वॉर मेमोरियल पर विजय मशाल को भी जलाया। इस मिशाल को 1971 के युद्ध में परमवीर चक्र और महावीर चक्र के विजेताओं के गांवो सहित देश के चारों दिशाओं में ले जाया जाएगा।

विजय दिवस पर पीएम मोदी के साथ राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। वहीं इससे पहले राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने ट्विट करते भारतीय सेना के शौर्य को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश उन सभी जांबाज (Vijay Diwas News) को हमेशा याद रखेगा। इनके अलावा अमित शाह, राहुल गांधी वह कई अन्य राजनीतिक नेताओं ने ट्विट कर शहीद सैनिकों को याद किया।

केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान, कहा- दिल्ली जैसी सुविधा यूपी में क्यों नहीं…

16 दिसंबर 1971 का वह युद्ध

इस युद्ध में पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों ने भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। पूर्वी पाकिस्तान में पाकिस्तानी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके नियाजी ने भारतीय सेना के सामने हथियार डाल दिए थे। जिसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सैनिकों को युद्ध बंदी बना लिया था। बता दें कि इस युद्ध में भारतीय सेना के 3 हजार 900 सैनिक शहीद हो गए थे, जबकि 9 हजार 851 घायल हुए थे।

देश से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें National News in Hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here