Vat Purnima 2021: आज है वट पूर्णिमा व्रत, जानें तारीख, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा के दिन हर साल सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए वट वृक्ष की पूजा करती हैं।

0
1012
Vat Purnima 2021
Vat Purnima 2021: आज है वट पूर्णिमा व्रत, जानें तारीख, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

New Delhi: ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा का बहुत महत्व है। हिंदू धर्म में इस दिन (Vat Purnima 2021) हर साल सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए वट वृक्ष की पूजा करती हैं और व्रत रखती हैं। इस साल ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा आज है। ये व्रत विशेष तौर पर गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा समेत दक्षिण भारत में मनाया जाता है। ये त्योहार उत्तर भारत में मनाए जाने वाले वट सावित्री पूजा की तरह ही मनाया जाता है।

Also Read: Nirjala Ekadashi के दिन जरुर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु होते हैं प्रसन्न

वट पूर्णिमा मुहूर्त (Vat Purnima 2021 Shubh Muhurat)

व्रत शुरूआत- 24 जून 202, गरुवार सुबह 03:32
समाप्त- 25 जून 2021,शुक्रवार रात 12:09
वट पूर्णिमा व्रत का पारण तारीख- 25 जून 2021

वट पूर्णिमा पूजा विधि  (Vat Purnima 2021 Puja Vidhi)

1. वट पूर्णिमा के दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत का संकल्प लेती हैं।
2. पीले रंग के कपड़े पहनकर पूजा करें।
3. वट वृक्ष या बरगद के पेड़ पर सत्यवान, सावित्री और यमराज का चित्र लगाकर पूजा करें।
4. सफेद धागे को बरगद के पेड़ पर लपेटते हुए सात फेरे लगाएं।
5. इसके बाद हाथ में काले चने लेकर व्रत की कथा सुने।
6. यमराज से घर में सुख,शांति और पति की लम्बी उम्र की कामना करें।

Also Read: घर की इस दिशा में भूलकर भी ना रखें ये सामान, रुकता है लक्ष्मी का आगमन!

Read more articles on Religion News In Hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here