UPSC Result 2021: श्रुति शर्मा ने मारी बाज़ी, टॉप 3 में लड़कियों की धमक

0
606
UPSC Result 2021
UPSC Result 2021

UPSC Result 2021: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का फाइनल रिजल्ट 2021 जारी हो चुका है। अभ्यर्थी सिविल सेवा का फाइनल परिणाम UPSC की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

श्रुति शर्मा ने UPSC Result 2021 में टॉप किया है। इस साल टॉप 3 में लड़कियों ने अपनी जगह बनाई है। श्रुति सेंट स्टीफंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पूर्व छात्र हैं और जामिया मिलिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग अकादमी में UPSC सिविल सेवा की परीक्षा की तैयारी कर रही हैं।

UPSC 2021 के टॉप 10 टॉपर की लिस्ट

अभ्यर्थी UPSC के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस परीक्ष में टॉप करने वाले 10 लोगों में से पहले तीन स्थान पर ल़ड़कियों का कब्जा रहा।

  • पहला स्थान – श्रुति शर्मा
  • दूसरा स्थान- अंकिता अग्रवाल
  • तीसरा स्थान – गामिनी सिंगला
  • चौथा स्थान – ऐश्वर्य वर्मा
  • पांचवा स्थान – उत्कर्ष द्विवेदी
  • छठा स्थान – यक्ष चौधरी
  • सातवां स्थान – सम्यक एस जैन
  • आठवां स्थान – इशिता राठी
  • नौवां स्थान – प्रीतम कुमार
  • दसवां स्थान – हरकीरत सिंह रंधावा

UPSC CSE की प्रारंभिक परीक्षा 10 अक्टूबर, 2021 को हुई थी। इस परीक्षा के परिणाम 29 अक्टूबर को जारी किए गए थे। UPSC Mains की परीक्षा 7 से 16 जनवरी, 2022 तक आयोजित किए गए थे। इस परीक्षा के रिजल्ट 17 मार्च, 2022 को घोषित किए गए थे। UPSC के पेपर के लिए Interview परीक्षा का अंतिम दौर होता है। अभ्यर्थियों का Interview 5 अप्रैल से शुरू हुआ और 26 मई को खत्म हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here