कड़ी सुरक्षा के बीच मृत लड़कियों का गांव में किया गया अंतिम संस्कार

उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र में तीन लड़कियां दुपट्टे से बंधी मिली थी। जिनमें दो लड़कियां मृत पाईं गई थी। जबकि एक जिंदा थी।

0
1223
Unnao Case
उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र में तीन लड़कियां दुपट्टे से बंधी मिली थी। जिनमें दो लड़कियां मृत पाईं गई थी। जबकि एक जिंदा थी।

Uttar Pradesh: उन्नाव (Unnao Case) में बुधवार को तीन लड़कियां खेतों में मिली थी। जिनमें दो मृत पाईं गई थी। मृत पाई गईं दोनों लड़कियों का शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच गांव में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। बता दें कि तीसरी लड़की अभी भी कानपुर के एक अस्पताल में मौत और जिंदगी की लड़ाई लड़ रही है।

पीड़ित परिवार को पुलिस ने किया नज़रबंद, धरने पर बैठे लोग

पोस्टमार्टम के बाद हत्या का केस दर्ज

उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र में तीन लड़कियां दुपट्टे से बंधी मिली थी। जिनमें दो लड़कियां मृत पाईं गई थी। जबकि एक जिंदा थी। गुरुवार को मृत दोनों लड़कियों का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक दोनों लड़कियों की मौत किसी तरह का जहरीला पदार्थ देने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस (Up Police) ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दुपट्टे से बंधी मिलीं तीन नाबालिग लड़कियां, जांच में जुटी पुलिस

ये था पूरा मामला

उन्नाव में बुधवार को दिल दहलाने वाला मामला (Unnao News Today) सामने आया था। असोहा थाना क्षेत्र के बबुरहा गांव में तीन नाबालिग लड़कियां दुपट्टे में बंधी पड़ी मिली थी। इनमें से दो म़ृत पाई गई थी, जबकि एक की हालात गंभीर बताई जा रही था। जिसको इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया था। बता दें कि तीसरी लड़की अभी भी कानपुर (Kanpur) के एक अस्पताल में मौत और जिंदगी की लड़ाई लड़ रही है।

क्राइम से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें Crime News in Hindi


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here