केंद्र सरकार ने जारी की अनलॉक 3.0 की गाइडलाइंस, इन चीजों में मिली राहत

केंद्र सरकार ने जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इसके तहत, देश को आर्थिक गति देने के लिए धीरे-धीरे कई चीजों को फिर से शुरू किया गया।

0
1487
Unlock 3 Guidelines

Delhi: देश में कोरोना वायरस (Corona Virus) के कारण चल रहा अनलॉक 2 (Unlock 2.0) का अंतिम दिन 31 जुलाई को है जिसको लेकर बुधवार को केंद्र सरकार ने अनलॉक 3 (Unlock 3.0) के लिए नई गाइडलाइन (Unlock 3 Guidelines) जारी कर दी है। 1 अगस्त से शुरु हो रहे अनलॉक 3 में कई चीजों में छूट दी गई है। इसके तहत जिम और योग के संस्थानों को 5 अगस्त से खोला जा सकता है। वहीं, रात के कर्फ्यू को भी हटा दिया गया है। लेकिन कंटेनमेंट जोन में अभी भी लॉकडाउन लागू रहेगा। नई गाइडलाइन में देश में कॉलेज, स्कूलों और मेट्रो को अभी के लिए बंद ही रखा गया है। अनलॉक 3 इन सभी को खोलने की इजाजत नहीं दी गई है। इसके अलावा सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्क, थिएटर्स, बार और ऑडिटोरियम को भी बंद रखा गया है। वही देश के कंटेनमेंट जोन में 31 अगस्त तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ाया है।

COVID-19 Cases India: देश में 15,31,669 पहुंचा कोरोना का आंकड़ा, करीब 34 हजार लोंगो की मौत

गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई नई गाइडलाइन (Unlock 3 Guidelines) में सरकार ने कहा है कि सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य हेल्थ प्रोटोकॉल्स का पालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रमों की इजाजत दी जाती है। इसके अलावा वंदेभारत मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय यात्रा की अनुमति दी गई है। आपको बता दें कि देश में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए मार्च के अंतिम सप्ताह में देशव्यापी लॉकडाउन लागू किया गया था। इसके बाद लॉकडाउन को आगे बढ़ाया गया। हालांकि, केंद्र सरकार ने जून से अनलॉक (Unlock 3) की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इसके तहत, देश को आर्थिक गति देने के लिए धीरे-धीरे कई चीजों को फिर से शुरू किया गया।

Rafale Landing in India: लो आ गया राफेल, देश के दुश्मनों का काल

वहीं, कोरोना के मामलों की बात करें तो अब तक यह आंकड़ा 15 लाख के पार पहुंच गया है। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण ने बीते 24 घंटे में 768 लोगों की जान ली है। इसके साथ ही देश में कोरोना महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 34193 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अभी तक कुल 5,09,447 एक्टिव केस हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here