30 नवंबर 2022 राशिफल: आज मेष राशि के लिए दिन होगा खास, पढ़ें आज का राशिफल

0
242
rashifal

मेष राशि: आज आपका दिन खास होगा। आप जिस भी काम को पूरा करना चाहते हैं, वह काम पूरा हो जाएगा। घर में महमान आना होगा। साथ ही शाम के समय आप कुछ घरेलू सामान खरीदने के लिए बाजार जा सकते है।

वृष राशि: विद्यार्थी के लिए आज का दिन अच्छा है। अभयास में सफलता मिलेगी और उन्नति का नया मौका मिलेगा। अपनी भावनाएं नियंत्रित करें। किसी के बहकावे में आकर कोई काम न करें, नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि: आज आपका पूरा जोर पारिवारिक और जिम्मेदारियों पर रहेगा। परिवार में अधिक समय बिताएंगे और घर की जरूरतों को समझकर उन पर खर्च करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामले में आपका दिन काफी मजबूत रहेगा और स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।

कर्क – आज आपका दिन ठीक रहेगा। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए पिछली कंपनी का अनुभव काम आ सकता है। किसी भी नए व्यापार में पैसा लगाने से आपको बचना चाहिए। साथ ही कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना ही आपके लिए बेहतर होगा।

सिंह राशि –आज के दिन किसी स्त्री संबंधी के कारण आपको तनाव हो सकता है। हनुमान चालीसा का पाठ करने से आपके जीवन के सभी संकट दूर होंगे और परिवार में चारों तरफ से खुशहाली आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उदर विकार या चर्म रोग के प्रति सचेत रहें। स्वजनों से अनबन न हो इसका ध्यान रखें।

कन्या राशि – आज परेशानियों से निजात मिलेगी. मानसिक परेशानियां खत्म होंगी और आज कुछ बड़े मामलों का फैसला होगा। इससे आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में भी ख़ुशियाँ बढ़ेंगी और आप अपने जीवनसाथी को कोई उपहार देंगे।

तुला राशि – आज आपका दिन सामान्य रहेगा. आपका मन सामाजिक कार्यों की ओर हो सकता है। साथ ही पड़ोसियों के बीच आपके किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है। आर्थिक लाभ के लिए आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। माता-पिता अपने बच्चों को मनोरंजन के लिए बाहर ले जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि –आज पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विस्तार और नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में लगातार वृद्धि होगी। वाहन खरीदने का विचार बन सकता है।

धनु राशि –आज का दिन आपको काफी व्यस्त रखेगा. अचानक कोई अटका हुआ काम बनेगा और कोई चलता हुआ काम रुक सकता है जिससे आप न तो ज्यादा खुश होंगे और न ही ज्यादा दुखी। अपने कार्यों को सही तरीके से करने के लिए सही रणनीति बनाएं और आलस्य छोड़कर काम करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here