अब चांदनी रात में ताज के दीदार की हसरत नहीं रहेगी अधूरी, ये है खास इंतजाम

ताजमहल बंद होने के बाद अक्सर कई लोगों की चांदनी रात में ताजमहल के दीदार की हसरत अधूरी रह जाती है, लेकिन अब आपकी ये तमन्ना अधूरी नहीं रहेगी। अब ताजमहल के पीछे महताब बाग से ताजमहल को निहारा जा सकेगा।

0
1959

आगरा: ताजमहल बंद होने के बाद अक्सर कई लोगों की चांदनी रात में ताजमहल के दीदार की हसरत अधूरी रह जाती है, लेकिन अब आपकी ये तमन्ना अधूरी नहीं रहेगी। अब ताजमहल के पीछे महताब बाग से ताजमहल को निहारा जा सकेगा।

दरअसल, आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा ताजमहल के पीछे बने महताब बाग में ताज नाइट व्यू प्वाइंट विकसित किया गया है। राज्यमंत्री डॉ.जीएस धर्मेश ने आगरा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मेहताब बाग से ताज व्यू पॉइंट का शनिवार को उदघाटन किया।

ये भी पढ़ें- राम मंदिर निर्माण के लिए बन रहे ट्रस्ट में ये 4 अखाड़े होंगे शामिल !

बता दें कि महताब बाग स्थित ताज नाइट व्यू प्वाइंट से सुबह 6 से 9 और रात 7 से 10 बजे तक ताज देखा जा सकेगा। मात्र 20 रुपए के टिकट से अब सैलानी ताजमहल के मनमोहक नजारे का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके मद्देनजर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

ताज नाइट व्यू के संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं के संबंध में शुक्रवार को मंडलायुक्त अनिल कुमार ने समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि सैलानियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। यहां पर्यटकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here