Black Money: मोदी सरकार को बड़ी कामयाबी, स्विस बैंक ने सौंपी दूसरी लिस्ट

स्विट्जरलैंड सरकार ने बैंक खातों से संबंधित पहली जानकारी भारत सरकार को सौंप दी है। भारत उन कुछ देशों में से एक है जिन्हें यह जानकारी मिल रही है।

0
936
Swiss National Bank
Black Money: मोदी सरकार को बड़ी कामयाबी, स्विस बैंक ने सौंपी दूसरी लिस्ट

New Delhi: ब्लैक मनी (Black Money) के बारे में जानकारी हासिल करने के मामले में मोदी सरकार ने बड़ी सफलता हासिल की है। स्विट्जरलैंड सरकार ने बैंक (Swiss National Bank) खातों से संबंधित दूसरी जानकारी भारत सरकार को सौंप दी है। भारत उन कुछ देशों में से एक है जिन्हें यह जानकारी मिल रही है।

रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव, जानिए बैठक की बड़ी बातें

स्विट्जरलैंड सरकार (Swiss National Bank) ने कहा है कि उसने 86 देशों के साथ 31 लाख वित्तीय खातों की जानकारी साझा की है। 86 देशों में भारत भी शामिल है जिनके साथ स्विट्जरलैंड के संघीय कर प्रशासन ने इस साल सूचना के स्वत: आदान-प्रदान पर वैश्विक मानकों के ढांचे के तहत वित्तीय खातों की जानकारी दी है। इससे पहले सितंबर 2019 में स्विट्जरलैंड ने भारत समेत 75 देशों के साथ ऐसी जानकारी साझा की थी।

स्विट्जरलैंड के संघीय कर प्रशासन (एफटीए) ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि भारत को AEOI (सूचना का स्वचालित विनिमय) के तहत सितंबर 2019 में स्विट्जरलैंड से विवरण का पहला सेट मिला था, जब इसमें 75 देश शामिल थे। इस साल सूचना के आदान-प्रदान में लगभग 3.1 मिलियन वित्तीय खाते शामिल थे।

TCS ने 16,000 करोड़ रुपये के बायबैक का किया ऐलान, बढ़ाई अपने कर्मचारियों की सैलरी

अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि भारत उन प्रमुख देशों में से है, जिनके साथ स्विट्जरलैंड ने स्विस बैंकों के ग्राहकों और विभिन्न अन्य वित्तीय संस्थानों के वित्तीय खातों के बारे में विवरण साझा किया है। अधिकारियों ने हालांकि गोपनीयता का हवाला देते हुए भारतीयों के मौजूदा खातों की संख्या या इनमें जमा धनराशि के बारे में ब्यौरा देने से इनकार किया। स्विस अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी में पहचान, खाता और वित्तीय जानकारी शामिल है।


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here