पहलवान से कातिल कैसे बने सुशील, जानें अर्श से फर्श तक की कहानी

0
1990
Sushil Kumar Case
नाम, शोहरत और पैसा सब कुछ होने के बावजूद एक गलती आपको मुजरिम साबित कर देती है। ऐसा ही कुछ पहलवान सुशील कुमार के साथ हुआ।

Haryana: नाम, शोहरत और पैसा सब कुछ होने के बावजूद एक गलती आपको मुजरिम साबित कर देती है। ऐसा ही कुछ पहलवान सुशील कुमार (Sushil Kumar Case) के साथ हुआ। देश ही नहीं दुनिया में फेमस होकर भी एक दिन कातिल बन जाएगा इस बात का अंदाजा किसी को नहीं था। सुशील कुमार युवा पहलवानों के लिए आदर्श बन गए थे। लेकिन अब सलाखों के पीछे चल गए है।  

Also Read आज के दिन हुआ था देश के पहले पीएम का निधन, जानें पूरा इतिहास

परिवार और जीवन

सुशील (Sushil Kumar Case) का जन्म बेहद छोटे परिवार में हुआ था। उनके पिता सरकारी ड्राइवर थे। उन्हें रेसलिंग का शोक था। जिसकी वजह से सुशील ने गुरु सतपाल के घर जाकर कुश्ती सीखी थी। 2010 नवंबर में जब उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीता, तब सतपाल ने अपनी बेटी सावी के साथ शादी करवाने का ऐलान कर दिया।

18 फरवरी 2011 को महाबली सतपाल (Mahabali Satpal) की बेटी सावी सहरावत के साथ सुशील की शादी हुई। इस शादी में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, वर्तमान गृहमंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नाडिस, पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव, पूर्व हॉकी कप्तान जफर इकबाल, पूर्व तैराक खजान सिंह, कुश्ती जगत के कई नामी कोच और देश के कई अन्य जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की थी। शादी से पहले पहलवान सुशील ने अपनी पत्नी को देखा तक नहीं था। 

Also Read Kisan Andolan को आज पूरे हुए 6 महीने, जानें इससे जुड़ी बड़ी बातें

क्या हुआ था उस रात

बता दें 4 मई 2021 सुशील कुमार (Sushil Kumar) के लिए काला दिन बन गया। काला जठेड़ी (Kala Jatheri), सोनू महाल (Sonu mahal) और रविन्द्र के साथ मॉडल टाउन वाले प्लैट पर पहलवान सुशील के साथ झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान उन लोगों ने सुशील पर हावी होकर उसकी शर्ट का कॉलर पकड़ लिया था। और धमकी भी दी थी। ये बेइज्जती पहलवान को रास नहीं आई और उसने उसी दिन बदला लेने का सोच लिया। जिसके बाद सुशील कुख्यात नीरज बवाना और काला असौदा के गिरोह का सहारा लेकर घटना को अंजाम दिया। 

बेइज्जती का बदला लेने के लिए पहले सुशील (Sushil Kumar) ने अपने साथियों को बुलाया और सागर धनखड़ (Sagar Dhankar) के घर पहुंच कर उसे और उसके साथियों को अगवा कर लिया। इसके बाद उसे छत्रसाल स्टेडियम में लेकर आया, ये वो स्टेडियम है जहां सुशील ने अपने करियर की शुरुआत की थी और धनखड़ भी यहीं पर कुश्ती लड़ता था।

”जानवरों के जैसे पीटा”

सोनू, सागर, अमित और भक्तु को कारों में बैठाकर सभी को रात करीब एक बजे छत्रसाल स्टेडियम (Chhatrasal Stadium) ले आए। यहां पार्किंग एरिया में सभी छह पहलवानों को घेरकर सुशील और उसके साथ आए बदमाशों ने लाठी डंडे, हॉकी स्टिक से बुरी तरह पीटा। धनखड़ के बाकी साथी तो बच गए, लेकिन सागर धनखड़ की मौत हो गई।  

मारपीट का Video Viral

सुशील कुमार केस (Sushil Kumar Video Viral) में एक के बाद एक खुलासे होते जा रहे है। अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पहलवान सागर धनखड़ के साथ मारपीट की गई है। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुशील अपने हाथों में एक डंडा पकड़े हुए है। 

बता दें ये वीडियो (Sushil Kumar Video Viral) सुशील के दोस्त के मोबाइल पर शूट हुआ था। जो वीडियो सामने आया है उसमें 23 साल का सागर धनखड़ पिटाई के बाद जमीन पर खून से लथपथ पड़ा हुआ है जबकि हाथों में हॉकी स्टिक लिए आरोपी सुशील कुमार और उसके तीन बाकी साथियों ने उसे घेर रखा है। 

देश से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें National News in Hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here