रिया के वकील ने सुशांत की बहन प्रियंका के बारे में कही ये चौंकाने वाली बात

रिया चक्रवर्ती के वकील का कहना है कि सुशांत की बहन प्रियंका ने नशे में धुत होकर रिया के साथ छेड़खानी की थी।

0
830
Sushant Singh case
रिया के वकील ने सुशांत की बहन प्रियंका के बारे में कही ये चौंकाने वाली बात

New Delhi: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh case) की मौत का केस हर दिन नया मोड़ ले रहा है। अब हाल ही में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) की कानूनी टीम ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका (Priyanka Singh) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रिया चक्रवर्ती के वकील का कहना है कि प्रियंका ने नशे में धुत होकर रिया के साथ छेड़खानी की थी।

सुशांत द्वारा फ्लैट की किश्त भरने के आरोप पर, अंकिता लोखंडे ने जारी की बैंक की स्टेटमेंट

यही कारण था कि सुशांत (Sushant Singh case) और उनकी बहन के रिश्ते में दरार आ गई थी। रिया के वकील सतीश मणेशिंदे ने एक बयान में पूरी घटना का जिक्र किया है। इस बयान के मुताबिक, रिश्ते के शुरुआती महीनों में जब रिया सुशांत के घर गईं थीं तो वह अपनी बहन प्रियंका और उनके पति सिद्धार्थ के साथ रहते थे। अप्रैल 2019 में रिया और प्रियंका एक पार्टी में गए थे। प्रियंका ने वहां शराब पी और रिया के साथ छेड़खानी करने की कोशिश की थी।

वकील का कहना है कि तभी से रिया और सुशांत के परिवार के बीच रिश्ते खराब हो गए थे। वही दुसरी ओर रिया के रिया के वकील के मुताबिक, सुसाइड से पहले सुशांत काफी परेशान था, वो लगातार रो रहा था। सुशांत ने अपने परिवार को फोन कर उसके पास आने को कहा था। जब 8 जून को सुशांत के पास उसकी बहन मीतू सिंह रहने आई तो रिया अपने घर लौट गई थी। सुशांत ने ही रिया से अपने परिवार के साथ रहने को कहा था।

बिजनेस जैसे सवालों में उलझीं रिया, अब तक ED ने की 18 घंटे पूछताछ

रिया के स्टेटमेंट में, सुशांत और रिया के रिशते के बारे में बताया गया कि वे दोनों एक दूसरे को कई साल से जानते थे। अप्रैल 2019 में सुशांत और रिया ने फिल्मी पार्टी अटेंड की, जिसके बाद दोनों ने डेट करना शुरू किया था। दिसंबर 2019 में रिया और सुशांत एक दूसरे के साथ रहने लगे। वे दोनों मुंबई के बांद्रा स्थित माउंट ब्लेक अपार्टमेंट में रह रहे थे। 8 जून को रिया ने ये अपार्टमेंट छोड़ा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here