धोनी के फार्म हाउस की सुरक्षा बढ़ाई गई, जीवा को मिली थी रेप की धमकी

0
1151
Sports News 2020
आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी के हारने को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी पांच साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने की धमकी दी गई है।

Ranchi: आप सभी को यकीन नही होगा, लेकिन यह सच है कि आईपीएल (Sports News 2020)  में महेंद्र सिंह धोनी के हारने को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी पांच साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने की धमकी दी गई है। धोनी की पत्नी साक्षी को उनके इंस्टाग्राम एकाउंट पर यह धमकी मिली थी। बता दें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रांची स्थित फार्म हाउस (Sports News 2020) की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। धोनी की बेटी जीवा को सोशल मीडिया पर मिली धमकी और अभद्र टिप्पणी के बाद पुलिस ने फार्म हाउस की सुरक्षा बढ़ाई हैं। 

आज डबल हेडर के दूसरे मैच में मुंबई और दिल्ली के बीच होगी टक्कर

दरअसल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लगातार हार का सामना कर रही चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सोशल मीडिया (IPL 2020) पर धमकी मिली थी। एक सिरफिरे ने धोनी की बेटी को लेकर अभद्र टिप्पणी की. रांची पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए धोनी के घर की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिए हैं।माना जा रहा है कि आईपीएल की तीन बार की चैंपियन महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स और धोनी के इस सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन से ऐसी टिप्पणी की गई है। 

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और मौजूदा कप्तान होंगे आमने-सामने

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के 13वें सीजन में अभी तक 6 मैच खेल चुकी है, जिनमें से उसे सिर्फ 2 मैचों में ही जीत मिली है और चार मैचों में हार का सामना (IPL 2020) करना पड़ा है। वहीं, इस अभद्र टिप्पणी के बाद खेल, सिनेमा जगत समेत पूरे देश में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही। एक्ट्रेस नगमा ने इस बात की निंदा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि यह देश में क्या हो रहा है? नगमा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि एक देश के तौर पर हम कहां खड़े हैं? यह बहुत ही शर्मनाक है कि आईपीएल में केकेआर से चेन्नई की हार के बाद लोगों ने धोनी की 5 साल की बेटी को धमकी दी। 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here