Sonia Gandhi Birthday: सोनिया गांधी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कही ये बात…

0
809

Sonia Gandhi Birthday: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज 77वां जन्मदिन है। देशभर से उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं मिलना शुरू हो गई हैं। पीएम मोदी ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

 

इस बीच कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने X (पूर्व में ट्वीटर) पर सोनिया गांधी को बर्थडे पर विश किया और लिखा, ‘श्रीमती सोनिया गांधी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। उन्हें लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिले।’

सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर, 1946 को इटली में हुआ था। वह सबसे लंबे समय तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं। उन्होंने पिछले कुछ साल से स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली है और उनके बेटे राहुल गांधी एवं बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here