क्या आप भी साइनस की समस्या से परेशान हैं, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

साइनस को साइनोसाइटिस भी कहा जाता है, यह नाक संबंधी रोग है, जिसके कारण ना सिर्फ व्यक्ति को सांस लेने में परेशानी होती है, बल्कि चेहरे की मांसपेशियों में भी दर्द शुरू हो जाता है।

0
1609
Sinus Problem
क्या आप भी साइनस की समस्या से परेशान हैं, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

New Delhi: सर्दी जुकाम एक ऐसी परेशानी है जो दो से चार दिनों में अपने आप ठीक होने लगता है। जो जुकाम एक हफ्ते में ठीक हो जाए वो कॉमन फ्लू है, लेकिन जो सर्दी जुकाम लंबे समय तक रहे तो साइनस हो सकता है। जुकाम का बहना एक तरह से आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है। जो जुकाम बहता नहीं वो अंदर ही अंदर जम जाता है और आगे चलकर साइनस (Sinus Problem) बन सकता है।

साइनस जिसे मेडिकल भाषा में साइनोसाइटिस (Sinusitis) कहते है। इस बीमारी में फंगल संक्रमण के कारण सिर में दर्द महसूस होता है और नाक बंद हो जाती है। और रोगी की नाक की हड्डी बढ़ जाती है, जिसकी वजह से जुकाम रहता है। ठंडी चीजों से परहेज किया जाए तो ये बीमारी कई बार खुद ही खत्म हो जाती है, लेकिन जिन्हें ये परेशानी (Sinus Problem) लंबे समय तक रहती है उन्हें नाक का ऑपरेशन कराना पड़ता है।

Depression Problem: डिप्रेशन बन सकता है जानलेवा, अपनाएं ये 5 तरीके

आप साइनस की समस्या होने पर दवाइयों का सहारा ले सकते हैं, लेकिन आप कुछ घरेलू उपचारों की मदद से भी अपनी इस समस्या से राहत पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं साइनस के कुछ घरेलू उपचारों के बारे में−

1. योग करें- योगा को किसी भी बीमारी के इलाज का सर्वोत्तम तरीका माना जाता है। साइनस का इलाज योगा के द्वारा संभव है। इसके लिए कुछ योगासान जैसे कपालभाती, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम इत्यादि को किया जा सकता है।

2. स्टीम- साइनस के दर्द के इलाज का सबसे आसान व प्रभावी घरेलू उपाय है स्टीम। स्टीम नाक के मार्ग को खोलने में मदद करती है। साथ ही इससे साइनस प्रेशर भी कम होता है। स्टीम लेने के लिए पहले आप एक बर्तन में पानी डालकर उसे उबालें और अब उस बर्तन के उपर अपना मुंह रखें। हालांकि पानी से थोड़ी दूरी बनाए रखें ताकि आप जल न जाएं। इसके बाद आप अपने सिर के उपर तौलिया रखें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि भाप आपके नाक के रास्ते भीतर जाए।

3. आराम करें- साइनस के पेन से राहत पाने के लिए आराम करना भी बेहद जरूरी है। अच्छी नींद लेने से भी आप जल्दी ठीक हो सकते हैं।

4. नाक का स्प्रे- नाक का स्प्रे साइनस के इलाज के लिए बेहद प्रभावी होता है। इसके लिए आप पानी में थोड़ा नमक और बेकिंग पाउडर मिलाएं। आप इसे सूंघे या इसे एक स्प्रे बोतल में भरकर नाक में डालें। आप इस नाक के स्प्रे का इस्तेमाल दिन में दो से तीन बार कर सकते हैं।

5. तरल पदार्थ का सेवन- अगर आप साइनस के दर्द से पीडि़त हैं और खुद को जल्द से जल्द ठीक होना चाहते हैं तो आप खुद को हाइडेटेड रखेंआप गुनगुने पानी का सेवन करें या फिर कॉफी या फलों के रस का सेवन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here