जापान के पूर्व प्रधानमंत्री पर हमला, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने जताया दुख

0
208
Shinzo Abe Attack
Shinzo Abe Attack

Shinzo Abe Attack: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे पर आज उस वक्त आत्मघाती हमला किया गया जब वो वो लोगों को संबोधित कर रहे थे। संबोधन के दौरान हमालवर ने शिंज़ो आबे पर गोली चलाई गई। शिंज़ो आबे को गोली मारे जाने पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे पर हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने ट्वीट कर गहरो दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “मेरे प्रिय मित्र शिंज़ो आबे पर हुए हमले से बहुत दुखी हूं। हमारी संवेदनाएं और दुआएं उनके, उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।”

राहुल गांधी ने जताया दुख

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी ट्वीट कर शिंज़ो आबे (Shinzo Abe Attack) को गोली मारे जाने वाली घटना पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, “जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे पर हमले की ख़बर सुनकर स्तब्ध हूं। उन्होंने भारत और जापान के संबंधों को प्रगाढ़ करने में अहम भूमिका निभाई है। उनके ठीक होने की दुआ करते हैं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है।”

अमेरिका और इंडोनेशिया ने भी जताया दुख

शिंज़ो आबे पर हुए इस हमले को लेकर अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने अपनी चिंता जाहिर की है। उन्होंने दुख जताते हुए कहा, “ये पल बहुत ज़्यादा दुखद है। इस घटना पर अमेरिका बहुत दुखी और चिंतित है। हमें उनकी दशा नहीं मालूम, लेकिन हमारी संवेदनाएं, हमारी दुआएं उनके, उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।”

आपको बता दें अमेरिकी विदेश इस वक्त G-20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने इंडो​नेशिया पहुंचे हैं।

वहीं इंडोनेशिया की विदेश मंत्री रेटनो मार्सुदी ने भी शिंज़ो आबे के जल्द ठीक होने की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here