इन वीर सपूतों को याद कर रहा है देश, जानिए क्यों मनाया जाता है शहीद दिवस?

देश में हर साल 23 मार्च को  शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारत मां के तीन वीर सपूतो को फांसी दी गयी थी।

0
994
Shaheed Diwas 2021
इन वीर सपूतों को याद कर रहा है देश, जानिए क्यों मनाया जाता है शहीद दिवस?

New Delhi: देश में हर साल 23 मार्च को  शहीद दिवस (Shaheed Diwas 2021) के रूप में मनाया जाता है। ये दिवस तीन महान युवा नेताओं भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु के साहस और वीरता को याद करने के लिए मनाया जाता है। दरअसल 23 मार्च 1931 के दिन भारत मां के तीन वीर सपूतो को फांसी दी गयी थी।

अच्छी नीयत से हटाया गया था अनुच्छेद 370- Chirag Paswan

दरअसल 8 अप्रैल 1929 को इन वीर सपूतों ने सेंट्रल असेंबली में बम फेंके थे। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और फांसी की सजा दे दी गई। करीब 2 साल तक जेल में रहने के बाद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी (Shaheed Diwas 2021) दी गई थी।

जेल में रहने के दौरान भगत सिंह ने कई क्रांतिकारी विचार लिखे। उन्होंने अपने लेखों में पूंजीपतियों को अपना दुश्मन बताया है और लिखा जो भी मजदूरों का शोषण करेगा वह उनका शत्रु होगा, भले ही फिर वह भारतीय क्यों न हों। बता दे कि आज भी 23 मार्च के दिन शहीद दिवस के दिन स्कूलों और कॉलेजों में कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है।

तनाव भरी जिंदगी में कैसे रहे खुश, जानें क्यों बनाया जाता है ये दिन

बता दें कि पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने आज शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। पीएम ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘आजादी के क्रांतिदूत अमर शहीद वीर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को शहीदी दिवस पर शत-शत नमन.मां भारती के इन महान सपूतों का बलिदान देश की हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा, जय हिंद! #ShaheedDiwas

देश से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें National News in Hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here