राहुल गांधी को धक्का मारना एक तरह से देश के लोकतंत्र पर गैंगरेप है- संजय राउत

शिवसेना सांसद संजय राउत ने यूपी के हाथरस जिले में गैंगरेप हुई पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे राहुल गांधी के साथ पुलिस दुर्व्यवहार पर हमला बोला है।

0
1102
Sanjay Raut

New Delhi: शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने यूपी के हाथरस जिले में गैंगरेप (Hathras Gangrape) हुई पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ पुलिस दुर्व्यवहार पर हमला बोला है। राउत ने राहुल गांधी के साथ हुई धक्का-मुक्की की घटना को लोकतंत्र का गैंगरेप बताया हैं। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी का कॉलर पकड़ा गया, धक्का मारा गया और उन्हें गिराया गया, ये एक तरह से इस देश के लोकतंत्र का गैंगरेप है।

शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने उन्होंने कहा, ‘एक दलित लड़की का रेप और मर्डर होता है। वहां देश के एक पॉलिटिकल पार्टी के बड़े नेता मिलने जाते हैं, तो उनके साथ ऐसा व्यवहार? राहुल गांधी से वहां की पुलिस (यूपी पुलिस) ने जिस तरह बर्ताव किया उसका समर्थन देश में कोई नहीं कर सकता। राहुल गांधी इंदिरा गांधी के पोते हैं और राजीव गांधी के बेटे हैं। ये हमें भूलना नहीं चाहिए। इन लोगों ने देश के लिए शहादत दी है।’

हाथरस की युवती से नहीं हुआ गैंग रेप, चोट से हुई मौत – एडीजी प्रशांत कुमार

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने की इजाजत मिलनी चाहिए थी। बता दें कि हाथरस केस में पीड़ित परिवार वालों से मिलने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार सुबह अपने काफिले के साथ यूपी के लिए निकले थे। लेकिन डीएनडी पर उन्हें यूपी पुलिस ने रोक लिया था।

इसी दौरान हुई धक्का मुक्की में राहुल गांधी जमीन पर गिर गए थे। जिसके बाद में पुलिस ने राहुल-प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया और ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में बंद कर दिया। करीब आधे घंटे हिरासत में रखने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। जिसके बाद दोनों भाई- बहन दिल्ली वापस चले गए।

हाथरस कांड पर लखनऊ में सपा का प्रदर्शन जारी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बता दें कि हाथरस जिले के एक गांव में रहने वाली 19 वर्षीय लड़की से गैंगरेप के बाद रीढ़ और गले की हड्डी तोड़ दी गई। साथ ही उसकी जीभ काट ली गई थी। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से देश भर में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसका संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फोन करके इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें और Twitter पर फॉलो करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here