रोहित शर्मा समेत 4 खिलाड़ियों को राजीव गांधी खेल रत्न के लिए चुना गया…

क्रिकेटर रोहित शर्मा साथ पहलवान विनेश फोगाट, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और पैरालंपियन मरियप्पन थांगावेलु के नाम की भी सिफारिश राजीव गांधी खेल रत्न के लिए की गई है।

0
825
Rajiv Gandhi Khel Ratna
रोहित शर्मा समेत 4 खिलाड़ियों को राजीव गांधी खेल रत्न के लिए चुना गया...

New Delhi: भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा को राजीव गांधी खेल रत्न (Rajiv Gandhi Khel Ratna) के लिए चुना गया है। अगर उन्हें यह अवॉर्ड मिलता है तो सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और कप्तान विराट कोहली के बाद रोहित यह सम्मान (Rajiv Gandhi Khel Ratna) पाने वाले चौथे क्रिकेटर बनेंगे। प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया (PTI) के ज़रिए इन नामों पर मंजूरी दी जा चुकी है।

क्रिकेटर रोहित शर्मा साथ पहलवान विनेश फोगाट, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और पैरालंपियन मरियप्पन थांगावेलु के नाम की भी सिफारिश राजीव गांधी खेल रत्न (Rajiv Gandhi Khel Ratna) के लिए की गई है। साल 2016 के बाद यह दूसरी बार है जब देश के सर्वोच्च खेल सम्मान के लिए चार एथलीटों को अंतिम रूप दिया गया है।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह पहली बार इस साल कोरोना वायरस महामारी के कारण ऑनलाइन किया जा सकता हैं, जिसमें सभी विजेता अपने स्थानों से ही 29 अगस्त को लॉग इन करके अपने नामों की घोषणा होते हुए सुनेंगे। 29 अगस्त को खेल दिवस के दिन राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद खेल रत्न पुरस्कार के अलावा अन्य खेल पुरस्कार प्रदान करेंगे। इस महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन होता है।

IPL 2020 Sponsorship: इस कंपनी ने जीता आईपीएल का टाइटल स्पॉन्सर

बता दें कि रोहित शर्मा ने पिछले कुछ सालों में बल्ले से कमाल का प्रदर्शन करते हुए कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। वहीं, विनेश ने 2018 के कॉमनवेल्थ और एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। महिला टेबल टेनिस स्टार मानिका ने 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में दो गोल्ड जीते थे। वहीं, 2018 एशियाई खेलों में भी वो कांस्य पदक अपने नाम कर चुकी हैं। मरियप्पन थंगावेलु ने 2016 के रियो पैरालिंपिक में T42 हाई जंप में गोल्ड मेडल जीता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here