प्रियंका गांधी की सुरक्षा में हुई चूक ! वाड्रा ने यूं किया मोदी सरकार पर हमला

केंद्र सरकार द्वारा गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आवास पर सुरक्षा में चूक की घटना सामने आई है।

0
1157
रॉबर्ट वाड्रा-प्रियंका गांधी वाड्रा

केंद्र सरकार द्वारा गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आवास पर सुरक्षा में चूक की घटना सामने आई है। इस पर प्रियंका के पति और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा का कहना है कि पूरे देश में सुरक्षा के साथ समझौता हो रहा है।

रॉबर्ट वाड्रा ने लिखा, ‘यह प्रियंका, मेरी बेटी या बेटे, मेरे या गांधी परिवार की सुरक्षा के बारे में नहीं है। यह हमारे नागरिकों, विशेष रूप से हमारे देश की महिलाओं को सुरक्षित रखने और सुरक्षित महसूस कराने को लेकर है। पूरे देश में सुरक्षा से समझौता किया जाता है।

वाड्रा ने आगे लिखा, ‘लड़कियों के साथ छेड़छाड़/ दुष्कर्म हो रहा है, हम किस तरह के समाज बनते जा रहे हैं ? हर नागरिक की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। अगर हम अपने देश और घर में सुरक्षित नहीं हैं, सड़को पर सुरक्षित नहीं हैं, दिन या रात में सुरक्षित नहीं हैं तो हम कहां और किस तरह से सुरक्षित रह सकते हैं?’

प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने प्रियंका की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर कहा, ‘यह सुरक्षा में गंभीर चूक हुई है। एसपीजी को नहीं हटाया जाना चाहिए था।’

जानकारी के अनुसार, गत 26 नवंबर को 7 अज्ञात लोग बिना अनुमति के एक गाड़ी से प्रियंका के लोधी एस्टेट स्थित आवास में घुस आए। जिसमें तीन पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्ची शामिल थी। ये लोग प्रियंका के समीप जाकर उनके साथ सेल्फी लेने को कह रहे थे।

खबर के अनुसार अज्ञात लोगें ने प्रियंका के साथ शिष्टाचार से बात की, प्रियंका के साथ फोटो ली और वहां से चले गए। प्रियंका के कार्यालय ने इस मामले को सीआरपीएफ के समक्ष उठाया है। एसपीजी सुरक्षा हटाने के बाद प्रियंका को जेड प्लस सुरक्षा दी गई है।

वहीं, मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी का कहना है, उन्हें कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के लोधी एस्टेट स्थित घर पर सुरक्षा में कथित सेंध के बारे में जानकारी नहीं है, वह इस पर जानकारी लेंगे।

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की एसपीजी हटाकर जेड प्लस सुरक्षा दी गई है। दरअसल, 28 साल बाद गांधी परिवार बिना एसपीजी सुरक्षा के है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here