Repo Rate Hike: महंगाई का लगेगा जोरदार झटका, RBI ने बढ़ाई ब्याज दरें, घर और कार की EMI में होगी बढ़ोतरी

0
584

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बयान जारी करते हुए रेपो रेट (Repo Rate Hike) बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा, “वैश्विक आर्थिक गतिविधियों और गति में धीमापन देखने को मिला है। इन सबका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल रहा है। देश में महंगाई का दबाव बढ़ता जा रहा है।”

रेपो रेट में हुई बढ़ोतरी

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने लंबे अंतराल के बाद रेपो रेट में बढ़ोतरी कर दी है। RBI ने रेपो रेट में 40 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी है। अब रेपो रेट (Repo Rate Hike) एक झटके में 0.40 फीसदी बढ़कर 4.40 फीसदी हो गया है। RBI के इस फैसले के बाद बैंकों से लिए RBI से कर्ज लेना महंगा हो जाएगा, जिसके बोझ आम जनता पर निश्चित तौर पर पड़ सकता है।  इसके अलावा RBI ने कैश रिजर्व रेश्यो भी 0.50 फीसदी बढ़ाकर 4.50 फीसदी कर दिया गया है।

RBI MPC की बैठक में लिया फैसला

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने 4 मई को अचानक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके रेपो रेट के बढ़ोतरी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेंट्रल बैंक की Monetary Policy Committee ने इकोनॉमी के हालात पर चर्चा करने के लिए बैठक की। इस बैठक में MPC के सदस्यों ने एकमत से रेपो रेट को 0.40 फीसदी बढ़ाने का फैसला लिया। MPC का ये फैसला बेकाबू होती महंगाई के मद्देनजर लिया गया।

आपको बता दें कि MPC की ये बैठक 6-8 जून को होनी थी। इस बैठक से पहले ही ग्लोबल स्थितियों को देखते हुए RBI ने आज रेपो रेट में 0.40 फीसदी का इजाफा कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here