धोनी के संन्यास पर रवि शास्त्री का बड़ा बयान, बोले- धोनी को ये फैसला खुद लेने दें

पिछले काफी दिनों से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बेहतरीन विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री का धोनी के संन्यास की खबरों पर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि 15 साल तक भारतीय टीम के लिए खेलने वाली धोनी को पता है कि उन्हें कब क्या करना है।

0
1108

नई दिल्ली: पिछले काफी दिनों से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बेहतरीन विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री का धोनी के संन्यास की खबरों पर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि 15 साल तक भारतीय टीम के लिए खेलने वाली धोनी को पता है कि उन्हें कब क्या करना है।

रवि शास्त्री ने कहा, ’15 साल देश के लिए क्रिकेट खेलने वाले धोनी को पता है कि उन्हें कब क्रिकेट को अलविदा कहना है। धोनी ने भारतीय क्रिकेट के लिए जो किया है उससे उन्होंने अपने अनुसार संन्यास पर फैसला लेने का अधिकार हासिल किया है।’

ये भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या की जगह शिवम दुबे को टीम में मिली जगह, घातक है बल्लेबाजी

इतना ही नहीं उन्होंने जनता की मंशा पर भी सवाल उठाए। शास्त्री ने कहा, ‘धोनी ने अपने दम पर जो उपलब्धियां हासिल की है, उसके बाद उनसे संन्यास की मांग करना उनके प्रति असम्मान की भावना होगी और हम सभी ये जानते हैं कि जल्द ही माही जल्द ही इस खेल से दूर हो जाएंगे, तो फिर ये जब होगा, तब होने दें अभी इसके बारे में बात क्यों करें।’

बता दें कि माही 2019 के विश्वकप में अपने परफॉर्मेंस के चलते आलोचकों के निशाने पर बने हुए हैं। इसी कड़ी में बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने कहा था, ‘अब हम धोनी से आगे बढ़ चुके हैं। वर्ल्ड कप के बाद से हम साफ हैं। हमने ऋषभ पंत का समर्थन करना शुरू किया और उन्हें अच्छा करते हुए देखा। उन्होंने अच्छा नहीं किया हो, लेकिन हम साफ कर चुके हैं कि हम सिर्फ उन पर ध्यान देंगे।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here