हैवानियत की हदे पार… 15 साल की नाबालिग के साथ किया रेप

लखनऊ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लड़की को 13 महीने तक कैद में रखकर उसके साथ बलात्कार किया गया।

0
1500
Rape case in Lucknow
हैवानियत की हदे पार... 15 साल की नाबालिग के साथ किया रेप

Uttar Pradesh: राजधानी लखनऊ (Lucknow) से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की को 13 महीनों तक कैद में रखने के बाद उसके साथ कई बार बलात्कार (Rape) किया गया। इतना ही नहीं दरिदों ने इस दौरान उसे बेचने की भी कोशिश की। इलाज के दौरान पता चला कि लड़की 5 महीने की गर्भवती है।

मेरे पापा को इंसाफ चाहिए…बोली रुपेश की बेटी

गुरुवार को लखनऊ पुलिस (UP Police) के अधिकारियों ने बताया कि, महानगर थाने में 13 जनवरी को एक महिला ने तहरीर दी कि 15 साल की उसकी नाबालिग बेटी को उप्रेता कुमार रसेल उर्फ छोटू लोगों के घरों में घरेलू काम करने के बहाने ले जाता था। महिला ने आरोप लगाया कि छोटू उसकी बेटी के साथ 13 माह से लगातार बलात्कार करता आ रहा है। और इस दौरान उसको कई बार बेचने की भी कोशिश की।

पुलिस अधिकारियों ने आगे बताया कि लड़की किसी तरह आरोपियों के चुगुंल से भाग कर घर पंहुचने में कामयाब रही। जहां उसने घटना की पूरी जानकारी अपनी मां को बताई। इस दौरान लड़की की तबियत ठीक न होने पर उसकी मां उसको इलाज के लिए अस्पताल (Hospital) ले गई। जहां पर पता चला कि लड़की 5 महीने की गर्भवती है।

गूगल में ट्रेंड हुआ विकास दुबे, जानें किस राज्य में सर्च किया गया सबसे ज्यादा

पुलिस के मुताबिक चार आरोपियों में एक आरोपी नेपाल (Nepal) का निवासी है। चारो आरोपी स्कूल में गार्ड का काम करते हैं। पुलिस ने चारो आरोपियों की पहचान कर उनको गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ़ पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा (Case) दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

राज्यों से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें State News in Hindi


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here