Pregnant Actresses Before Marriage: …तो ये हैं बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस जो शादी से पहले ही हो गई थीं प्रेग्नेंट !

0
381
Pregnant Actresses Before Marriage
Pregnant Actresses Before Marriage

Pregnant Actresses Before Marriage: बॉलीवुड जो अकसर चर्चाओं में बना रहता है, वहां से आज खबर आई है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही नन्हे महमान का स्वागत करने वाले हैं। लेकिन बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस ऐसी है जो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं।

नीना गुप्ता है सिंगल मदर

इस लिस्ट में पहला नाम अभिनेत्री नीना गुप्ता का आता है। नीना गुप्ता ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता रिलेशनशिप में भी रह चुके हैं। खबरों के मुताबिक इसी दौरान नीना प्रेग्नेंट हो गई थीं।रिचर्ड्स ने अपनी पहली पत्नी को तलाक देने से मना कर दिया, जिसके बाद नीना गुप्ता ने बतौर सिंगल मदर मसाबा की परवरिश की। हालांकि बाद में उन्होंने किसी और से शादी कर ली।

कल्कि कोचलिन ने नहीं की शादी

बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन का गाय हर्शबर्ग के साथ संबंध रहा लेकिन दोनों ने शादी नहीं की। इस रिलेशनशिप से दोनों की एक बेटी भी है। कल्कि का ब्वॉयफ्रेंड इजराइली था।

नेहा धूपिया थीं शादी से पहले प्रेग्नेंट

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा (Pregnant Actresses Before Marriage) नेहा धूपिया ने ‘नो फिल्टर नेहा’ शो में शादी से पहले प्रेग्नेंट होने की बात कबूली थी। उन्होंने शो के दौरान कहा था कि वो अंगद बेदी से शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। शादी के बाद उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था।

दीया मिर्जा भी लिस्ट में शामिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा भी उन एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं जिन्होंने शादी के कुछ महीने बाद ही बच्चे को जन्म दिया है। दीया मिर्जा ने ब्वॉयफ्रेंड कारोबारी वैभव रेखी से शादी के कुछ महीने बाद ही एक बेटे को जन्म दिया।

शादी के वक्त प्रेग्नेंट थीं श्रीदेवी

खबरों के मुताबिक श्रीदेवी ने खुद इस बात को माना कि 1966 में बोनी कपूर से शादी के वक्त वो मां बनने वाली थीं।

शादी के सेलिना ने दिया बच्चों को जन्म

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने शादी के तुरंत बाद ही जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here