मुंबई: मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म पति पत्नी और वो बड़े परदे पर रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म केवल दो दिनों में ही अपनी लागत वसूलने के करीब पहुंच गई है।
पति पत्नी और वो ने दो दिनों में कुल 21.43 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म ने पहले दिन 9.10 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि शनिवार को फिल्म ने 12.33 करोड़ दमदार बिजनेस किया। इस तरह से दो दिनों में फिल्म ने कुल 21.43 का कलेक्शन कर लिया है। ये फिल्म कुल 30 करोड़ के बजट में बनाई गई है।
#PatiPatniAurWoh hits the bull’s eye… Witnesses all-round growth on Day 2… Wins over youngistaan as well as family audience, metros as well as mass markets… Eyes ₹ 36 cr [+/-] total in its *opening weekend*… Fri 9.10 cr, Sat 12.33 cr. Total: ₹ 21.43 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 8, 2019
बता दें कि कार्तिक आर्यन की ये फिल्म 1978 में रिलीज हुई संजीव कपूर, रंजीता कौर और विद्या सिन्हा की फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ की रीमेक है। कार्तिक की फिल्म को निर्देशक मुदस्सर अजीज ने नए कलेवर में प्रदर्शित किया है। ट्रेलर को देखकर कहा जा रहा था कि फिल्म थोड़ी फूहड़ हो सकती है, लेकिन पूरी फिल्म को देखकर कहा जा सकता है फिल्म की स्टारकास्ट की अच्छी एक्टिंग से फिल्म की कहानी देखने लायक बन पड़ी है।