Odisha Breaking:ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को ASI ने सीने में मारी गोली, हालत गंभीर

0
381
Odisha Breaking- Naba-Kishore-Das
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास को एक जनसभा में दौरान गोली मार दी गई...

Odisha Breaking: आज दोपहर ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास पर एक पुलिसकर्मी ने जनसभा के दौरान गोली मार दी। मंत्री पर ASI गोपाल दास ने करीब से छह राउंड फायर की थी, पुलिसकर्मी को जनसभा का भी बिलकुल ड़र नहीं था, ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और झारसुगुड़ा के विधायक को एक गोली सीने पर भी लगी है। इस घटना के बाद आनन-फानन में ही नव किशोर दास को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दे, इस समय नव किशोर की हालत काफी गंभीर बताई जा रहा है। घटना आज दोपहर करीब सवा बारह बजे झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर में गांधी चौक पर घटी हैं।

एसडीपीओ से मिली जानकारी 

ब्रजराजनगर के एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि एक पुलिस अधिकारी गोपाल दास ने नव किशोर दास जान लेवा हमला किया है। जिसके बाद हमने तुरंत ही आरोपि पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया, ASI ने सरकारी रिवाल्वर से गोली मारी है। पुलिसकर्मी ने वाहन से बाहर निकलते ही नव दास पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मी ने इनपर 6 राउंड गोली चलाई, जिसमें से एक गोली उनके सीने में लगी थी।

ये भी पढ़ें:Tripura Election 2023: त्रिपुरा चुनाव में गरजेंगे सीएम योगी, BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची!

उन्हें अच्छे अस्पताल में एडमिट करने कि व्यवस्था की जा रही है। हालांकि, इस फायरिंग के पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। आरोपित पुलिस अधिकारी को हिरासत में ले कर पूछताछ जारी कर दि गयी है। इस घटना के बाद घटना अस्थल पर हड़कंप मच गया।

झारसुगुड़ा से लगातार तीन बार जीते

नव किशोर दास ने 2004 में पहली बार कांग्रेस पार्टी की ओर से झारसुगुड़ा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद फिर उन्होंने 2009 में कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ा और इन्हे जीत भी हासिल हुई। झारसुगुड़ा विधानसभा से 2014 के चुनाव में दास ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और उन्हें जीत भी मिली। साल 2019 के चुनाव में लगातार नव किशोर तीसरी बार इस सीट से विधायक चुने गए। नव किशोर दास को इस क्षेत्र का प्रभावशाली नेता माना जाता है।

ये भी पढ़ें: Corona Update in India: 24 घंटों में COVID-19 के 109 नए मामले, गुजरात में 1 की मौत…

क्राइम ब्रांच को मिले जांच के आदेश

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास पर गोली चलने की घटना पर निंदा की है। मुख्यमंत्री ने नव किशोर दास के जल्द ठीक होने की कामना करते हुए मामले की जांच क्राइम ब्रांच से कराने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों को इस घटना के जांच के लिए कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here