Mumbai News : जाने आज 6 घंटे तक क्यों बंद रहेगा मुंबई एयरपोर्ट, विमानों कि भी आवाजाही बंद पढ़े पूरी खबर…….

0
888
Mumbai News

Mumbai News : मुंबई एयरपोर्ट भारत के बड़े एयरपोर्ट में से हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर रोज लाखों लोगों का आवागमन होता है। मुंबई एयरपोर्ट आज यानी मंगलवार को सुबह 11 बजे से 5 बजे तक छह घंटे के लिए बंद रहेगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अपने बयान में कहा कि मुंबई हवाई अड्डा मानसून के बाद रनवे पर रखरखाव काम के लिए छह घंटे तक बंद रहेगा।

मुंबई एयरपोर्ट छह घंटे के लिए बंद (Mumbai News)

आपको बता दें कि छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा ने ये जानकारी दी कि एयरपोर्ट के दोनों रनवे RWY 14/32 और 09/27 पर रखरखाव काम होगा, इस वजह से मंगलवार को बंद रखने का फैसला लिया गया है। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा ने ट्वीट करके बताया कि हमने मानसून के बाद रनवे पट्टी के रखरखाव के हिस्से के रूप में, मुंबई हवाई अड्डे पर मंगलवार को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक रनवे को बंद करने का निर्णय लिया है।

एयरपोर्ट ने यात्रियों से मांगा समर्थन (Mumbai News)

बता दें कि मुंबई हवाई अड्डा प्रतिदिन लगभग 900 उड़ानें संचालित करता है। इस प्रकार बयान में यात्रियों से सहयोग और समर्थन भी मांगा गया। हवाई अड्डे पर 4.32 मिलियन से अधिक यात्रियों ने यात्रा की, जो साल-दर-साल (YoY) 32 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। अंतर्राष्ट्रीय हवाई यातायात में भी 33 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिसमें 1.1 मिलियन से अधिक यात्रियों की संख्या दर्ज की गई।

हर साल होता है मेंटेनेंस का काम

मुंबई एयरपोर्ट पर हर साल मानसून के बाद मेंटेनेंस का काम किया जाता है। इस मेंटेनेंस के काम में पिछले छह महीनों में हुई टूट-फूट के साथ रनवे की हालत का निरीक्षण किया जाता है। रनवे की हालत का निरीक्षण इसलिए किया जाता है ताकी विमान ठीक से टेकऑफ और लैंड कर सके। एसा इसलिए भी किया जाता है कि सभी पैसेंजर्स जो विमान पर यात्रा कर रहे हैं वो सेफ रह सकें। आपको बता दें कि अधिकारियों ने कहा कि रनवे अस्थायी रूप से बंद करने का प्राथमिक उद्देश्य मरम्मत और मेंटेनेंस करने का है। बता दें जो एयरपोर्ट के बुनियादी ढांचे को उच्चतम मानकों तक बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here