रेल मंत्री ने दी महिलाओं को सौगात, जानिए क्या है खास

0
740
indian railways
ट्रेनों में इसी महीने शुरू होगी ये खास सेवा, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं

Mumbai: मुबंई की लोकल ट्रेनों में महिलाओं को बड़़ी सौगात (mumbai local train) मिली है। महिलाएं आज से बिना QR कोड के सफर कर सकेंगी। महिलाओं को ये छूट सुबह 11 बजे से 3 बजे तक और शाम 7 बजे से देर रात तक के लिए दी गई है। इस जानकारी को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अपने ट्विटर हैंडल पर बताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘मुझे यह घोषणा (mumbai local train) करते हुए खुशी हो रही है कि रेलवे महिलाओं को 21 अक्टूबर से सुबह 11 बजे से 3 बजे के बीच और शाम 7 बजे के बाद ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति देगा।  

मुंबई के बाद यूपी पहुंचा TRP घोटाला, CBI ने दर्ज की FIR

पीयूष गोयल (Piyush Goyal)  ने आगे कहा कि हम हमेशा तैयार थे और आज महाराष्ट्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद से हमने इस यात्रा की अनुमति दी है। बता दें, बीती 16 अक्तूबर को महाराष्ट्र सरकार ने भारतीय रेलवे से अनुरोध किया था कि महिलाओं को लोकल ट्रेनों में सफर करने की अनुमति दी जाए। इस पर सोचने के बाद रेल मंत्रालय ने महिलाओं को लोकल ट्रेनों में सफर करने की अनुमति दी है।

फिलहाल, कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर केवल आवश्यक सेवा प्रदान (mumbai local train) कर रहे कर्मचारियों और विशेष श्रेणी के लोगों को ही लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति है। लोकल ट्रेन में सफर करने वाली महिलाओं के लिए आवश्यक सेवा कर्मचारियों की तरह वैध टिकट लेकर यात्रा करने की अनुमति दी गई है। इस दौरान महिलाओं के लिए QR कोड की जरूरत नहीं होगी। इस समय में कुल 666 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं, जबकि सभी नियमित ट्रेनों को कोरोना महामारी को देखते हुए अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा मुंबई में कुछ उपनगरीय सेवा के साथ-साथ कोलकाता मेट्रो की कुछ सेवा भी बंद की गई है। 

देश में लगातार कम हो रहे हैं कोरोना के एक्टिव मामले, 24 घंटे में 54044 नए केस

इससे पहले 16 अक्तूबर को महाराष्ट्र सरकार (Piyush Goyal) ने रेलवे से अनुरोध किया था कि वे सभी महिलाओं को मुंबई क्षेत्र में लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति दे। वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर केवल जरुरी सेवाओं के कर्मचारियों समेत विशेष श्रेणी के लोगों को ही लोकल ट्रेनों से यात्रा करने की अनुमति है। 

देश से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें National News in Hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें और Twitter पर फॉलो करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here