Video: शहनाज और पारस के दिल को नहीं भाए ये कंटेस्टेंट, हुए शो से बाहर

0
1086
शहनाज गिल और पारस छाबड़ा (डिजाइन फोटो)

मुंबई। कलर्स पर प्रसारित मुझसे शादी करोगे में शहनाज गिल अपने लिए दूल्हा ढूंढ रही हैं। शहनाज के फैंस भी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। वहीं, इस हफ्ते मयंक अग्निहोत्री शो से बाहर हो जाएगें। शो का एक वीडियो भी इंस्टाग्राम में शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे गौतम गुलाटी मंयक को पानी में धक्का देकर बोलते हैं कि आप शहनाज के पति बनने की रेस से बाहर होते हैं। इसी दौरान पारस छाबड़ा के दुल्हन बनने की रेस में जसलीन मथारू शो से बाहर हो गई हैं।

इसके बाद शो में मंयक की अबतक की जर्नी दिखाई जाती है। आपको बता दें कि मयंक और शहनाज की बॉन्डिंग शुरुआत से अच्छी थी लेकिन बाद में उन्की कही हुई बातें शहनाज को बुरी लगने लगी। आपको याद हो तो पहले बार की मुलाकात में मयंक ने शहनाज से कहा था कि वे उन्हें और अच्छे से जानना चाहते हैं। हालांकि, आगे चलकर दोनों के बीच तकरार भी देखने को मिली। शहनाज की बेइज्जती करना पड़ा महंगा, इसलिए शो से बाहर हुए मयंक?

इतना ही नहीं शो में जसलीन के साथ बातचीत में भी मयंक ने कहा था कि शहनाज कोई हूर की परी नहीं हैं, इसके साथ ही उन्होंने शहनाज के दिए हुए टास्क को करने से भी मना कर दिया। इनसब के बाद शहनाज ने कहा था कि वो मयंक को सबक सिखाएंगी।Image result for मुझसे शादी करोगे कलर्स

बता दें कि मयंक अग्निहोत्री एक बिजनेसमैन हैं। उन्होंने शो पर आकर शहनाज के लिए अपने प्यार का इजहार किया था और बताया था कि उन्हें शहनाज बहुत स्वीट लगती हैं और उन्होंने कई लड़कियों को प्रेरित किया है।

आपको बता दें कि जसलीन मथारू भी शो से बाहर हो चुकी हैं। हालांकि, शो में जसलीन को पारस के साथ कम टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया है। जसलीन को शो में पारस से ज्यादा मयूर शर्मा के साथ ज्यादा क्लोज आते देखा जा रहा था। शो में पारस छाबड़ा को भी जसलीन को ये बोलते हुए देखा गया है के कि वो उनसे ज्यादा मयूर में इंटरस्टीड हैं। शहनाज के भाई ने भी जब उनसे ये सवाल किया था कि वो पारस को चुनेंगी या फिर मयूर को तब जसलीन ने यह कहा था कि वो मयूर के साथ जाना चाहेंगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here