BJP Mahila Morcha: यूपी चुनाव 2022 से पहले Rampur में BJP महिला मोर्चा का भव्य कार्यक्रम हुआ आयोजित, उमड़ी भीड़

0
520
UP Election 2022
BJP Mahila Morcha: यूपी चुनाव 2022 से पहले Rampur में BJP महिला मोर्चा का भव्य कार्यक्रम हुआ आयोजित, उमड़ी भीड़

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”यह खबर सुनें”]

Mahila Morcha Program: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Elections) चंद दिनों की दूरी पर है हालांकि बात अलग है की हाईकोर्ट ने सूबे के चुनाव टालने के लिए प्रधानमंत्री से आह्वान किया है अब ऐसे हालात में चुनाव फरवरी माह में होंगे या इसकी तिथि आगे बढ़ेगी यह बात अलग है फिर भी सभी राजनीतिक दल चुनावों को लेकर पूरी तरह से जुट चुके हैं इसी क्रम में रामपुर में भी भाजपा के महिला मोर्चा (BJP Mahila Morcha) का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। आइए बताते हैं क्या कुछ हुआ इस कार्यक्रम में।

भारी संख्या में मौजूद रही महिलायें

जनपद रामपुर के बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा का एक कार्यक्रम आयोजित हुआ इस दौरान जहां राज्य मंत्री बलदेव सिंह ओलख उपस्थित रहे वहीं मोर्चा की उपाध्यक्ष पूजा मिश्रा ने भी इस भव्य कार्यक्रम में शिरकत की है । इस कार्यक्रम में भाजपाइयों के साथ-साथ भारी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही ।

पूजा मिश्रा रहीं मुख्य वक्ता

महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पूजा मिश्रा ने बताया की ‘आज उत्तर प्रदेश चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा हर प्रदेश जिले में महिला सम्मेलन कर रहा हैं उसी कड़ी में मुझे आज मुख्य वक्ता के रूप में बुलाया गया’ और जनकल्याण कार्य जो महिला हितेश योजना हैं केंद्र सरकार की, योगी सरकार की महिलाओं को एक बार फिर से बताने का काम और महिलाओं की यह शक्ति जो जागरुक होकर आ रही है।

इस सम्मलेन में सभी महिलाएं इकट्ठा हुई है क्योंकि महिला मोर्चा सभी के घरों तक जाकर अन्य महिलाओं से मिलित है, बात चीत करती है और काम करती है। नई योजना बनाई जाती है और उनको सभी के घरों तक पहुंचने का काम करती है।

फिरसे खिलेगा कमल का फूल ?

पूजा मिश्रा ने बताया की’ मेरी महिला मोर्चा एक मात्र ये सब करती हैं इसी कार्यक्रम को करने के लिए हम सारी बहनें एकत्र हुए है इसी संकल्प के साथ में, इस ऊर्जा के साथ में इस आगामी चुनाव में फिर से कमल के फूल को खिलाएंगे फिर से देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे’।

मेरे साथ प्रदेश में प्रिया अग्रवाल जी, दीक्षा गंगवार जी और हमारी यहां की जिले की अध्यक्ष में उन्हें बहुत ही साधुवाद धन्यवाद देती हूं पारुल अग्रवाल जी बहुत शानदार कार्यक्रम किया है ये, अर्थात शक्ति नारी शक्ति आप देखी रहे हैं निश्चय ही उत्तर प्रदेश में कमल के फूल में सरकार बनेगी खिलेगी।

जल संचय राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख के मुताबिक देखिए आज महिला मोर्चा का कार्यक्रम था क्योंकि आज प्रदेश स्तर पर हर विधानसभा पर कोई ना कोई पांच मोर्चों के कार्यक्रम होना है।

आज महिला मोर्चा का कार्यक्रम मेरी विधानसभा बिलासपुर में हुआ है तो में यहां पर महिला मोर्चा की जितनी भी टीम है और जितनी भी महिला मोर्चा की महिलाए हैं मेरी सम्मानित बहने हैं उनका हम स्वागत करने आए हैं और उनके यहां पर सम्मेलन में शामिल होने आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here