Mahabharat Mystery : महाभारत के रहस्यों से उठेगा पर्दा, तालाब की खुदाई में मिली महाभारत कालीन सुरंग, पढ़े पूरी खबर

0
331
Mahabharat Mystery tunnel found
Mahabharat Mystery tunnel found

Mahabharat Mystery : भारत का सबसे बड़ा युद्ध महाभारत का ही माना जाता है। महाभारत काल के कई ऐसे राज है जो आज भी हमारे सामने नहीं आये है। कौरव और पांडवों के बीच हुए महाभारत युद्ध के प्रमाण आज भी मिलते है। इस युद्ध में हजारों सैनिकों ने अपनी जान की कुर्बानी दी। महाभारत कालीन ऐसा ही एक रहस्य सामने आया है। जहां महाभारत काल की एक सुरंग मिली है। जिसको लेकर वहां मौजूद लोगों में हलचल मची हुई है।

महाभारत के रहस्यों से उठेगा पर्दा
महाभारत कालीन यह सुरंग उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के हस्तिनापुर रोड पर गांधारी पक्का तालाब की खुदाई में निकली। सुरंग मिलने के बाद इलाके में कोतुहल मच गया। वही पुरातत्व विभाग को बुलाकर जांच कराने की कवायद शुरू कर दी है। यह पूरा मामला थाना मवाना क्षेत्र के पक्का तालाब इलाके का है।

महाभारत काल का गुप्त रास्ता होने का अंदेशा
गांधारी पक्का तालाब महाभारतकालीन से जुड़े रहस्यमय है।महाभारतकालीन गांधारी पक्का तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए नगरपालिका प्रशासन ने सफाई के साथ हाईमास्ट लाइट एवं यात्रियों के बैठने की व्यवस्था को सुचारू रखने के वर्तमान में निर्माण कार्य करा रही है। वही बुधवार देर रात अचानक तालाब की पगडंडी पर किक्रेट खेल रहे युवाओं को एक सुरंग का मुख्य द्वार नजर आ गया।

पुरातत्व विभाग अभी तक हस्तिनापुर महाभारतकालीन से जुड़े कोई रहस्य उजागर नहीं कर पाया है। भले ही पांडव टीले से लेकर हस्तिनापुर वनस्थली जगह-जगह पर खुदाई चलवाई जा रही है, लेकिन वर्तमान में नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले गांधारी पक्का तालाब की खुदाई में निकली सुरंग से एक नया मोड़ सामने आ गया है। खुदाई के दौरान सुरंग के द्वार पर लोहे के गेट पर तालाबंदी देख आसपास के लोग चकित हो गये हैं। SDM समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और साथ ही पुरातत्व विभाग को बुलाकर जांच कराने की कवायद शुरू कर दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here