दिसंबर में लगेगा साल का आखिरी सूर्यग्रहण, जानें इससे पहले कब और कहां लगा?

साल 2020 का अंतिम सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को लगने वाला है. बता दे, भारत में ये सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर 2020 की शाम को 07:03 बजे शुरू हो जाएगा

0
1207
Lunar Eclipse 2020
दिसंबर में लगेगा साल का आखिरी सूर्यग्रहण, जानें इससे पहले कब और कहां लगा?

New Delhi: साल 2020 का अंतिम सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को लगने वाला है। भारत में ये सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2020 in India Date and Time) शाम 07:03 बजे से शुरू हो जाएगा और मध्यरात्रि 15 दिसंबर 2020 को 12:23 बजे खत्म होगा। ये सूर्यग्रहण लगभग पांच घंटे का होगा। यह सूर्ग्रहण (Lunar Eclipse 2020) खंडग्रास प्रकार का ग्रहण होगा एवं यह भारत में दिखाई नहीं देगा।

इस साल कुल छह ग्रहण लगे हैं जिनमें से चार चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण हैं। फिलहा सिर्फ एक सूर्यग्रहण ही बचा हुआ है। इससे पहले पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2020) 21 जून को लगा था। आइए आपको बताते है साल 2020 के कुल चंद्र और सूर्य ग्रहणों (Lunar Eclipse 2020) के बारे में…

इस दिन लगने वाला है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें भारत में क्या होगा असर?

पहला ग्रहण: 10-11 जनवरी, चंद्र ग्रहण हुआ

Chandra Grahan January 2020: साल 2020 का पहला ग्रहण जनवरी में लगा था। ये चंद्र ग्रहण 10 जनवरी की रात से शुरू होकर 11 जनवरी तक रहा था। खास बात ये है कि ये ग्रहण भारत में भी देखा गया। इस ग्रहण की अवधि लगभग 4 घंटे की थी।

दूसरा ग्रहण: 5 जून को था, यह चंद्र ग्रहण हुआ

Chandra Grahan June 2020: 5 जुलाई को लगने वाला चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण रहा था, ये चंद्र ग्रहण ना तो भारत में दिखा और ना हीं इस दौरान सूतक के नियम माने गए। ये चंद्र ग्रहण सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर शुरू हुआ और 11 बजकर 22 मिनट पर खत्म हुआ था।

घर की इस दिशा में भूलकर भी ना रखें ये सामान, रुकता है लक्ष्मी का आगमन!

तीसरा ग्रहण: 21 जून को लगा यह सूर्य ग्रहण 

Surya Grahan June 2020: 21 जून को साल 2020 का पहला सूर्य ग्रहण  लगा. साल का पहला सूर्यग्रहण आषाढ़ मास की अमावस्या को मिथुन राशि पर लगा था। यह सूर्यग्रहण सुबह 21 जून कि सुबह 10 बजकर 26 मिनट से शुरू हुआ जबकि यह दोपहर 12 बजकर 9 मिनट पर अपने चरम पर पहुंच गया था।  ग्रहण काल दोपहर 1 बजकर 54 मिनट तक रहा था।

चौथा ग्रहण: 5 जुलाई को चंद्र ग्रहण 

Chandra Grahan July 2020: 5 जुलाई को चंद्र ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और युरोप के देशों में देखा गया। यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखा जिस वजह से इसका सूतक काल मान्य नहीं हुआ। इसमें हर तरह के शुभ कार्य संपन्न किया गया । चंद्र ग्रहण 5 जुलाई की सुबह 8 बजकर 38 मिनट से शुरू होआ और इसका मोक्ष काल 11 बजकर 21 मिनट तक रहा।

पांचवा ग्रहण: 30 नवंबर को लगा था चंद्र ग्रहण 

Chandra Grahan November 2020: चंद्र ग्रहण इसी 30 नवंबर को लग था। यह इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण था, जो उपछाया चंद्र ग्रहण रहा। धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से ऐसे ग्रहण का लगना अशुभ माना जाता है। ग्रहण में लगने वाले सूतक का विचार किया जाता है। चंद्र ग्रहण पंचांग के अनुसार 30 नवंबर 2020 को दोपहर 01 बजकर 04 मिनट से लग। जो शाम 05 बजकर 22 मिनट तक रहा था। बीच में दोपहर 3 बजकर 13 मिनट पर परमग्रास चंद्रग्रहण रहा। इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 04 घंटे 22 मिनट की थी। जो भारत, अमेरिका, प्रशांत महासागर, एशिया और आस्ट्रेलिया में दिखी।

छठा ग्रहण: 14 दिसंबर लगने जा रहा है सूर्य ग्रहण 

Surya Grahan December 2020: आपको बता दें कि 14 दिसंबर 2020 को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Last Solar Eclipse of 2020) लगेगा। साल का ये अंतिम सूर्यग्रहण दक्षिण अमेरिका, साउथ अफ्रीका और प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में नजर आएगा। भारत में इस सूर्य ग्रहण के न दिखने के कारण सूतककाल भी मान्य नहीं होगा और वो दिन भी आम दिनों जैसा ही होगा।

रिलीजन से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें Religion News In Hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here