भारत रत्न लता मंगेशकर की हालत में सुधार, जल्द लौट सकती हैं घर

भारत रत्न लता मंगेशकर पिछले चार दिनों से सांस लेने में लकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। फैंस लगातार उनके अच्छा होने की दुआ कर रहे हैं। इसे लता दीदी के शुभचिंतकों की दुआओं का असर ही कहेंगे कि अब उनकी हालत में सुधार है।

0
1349

मुंबई: भारत रत्न लता मंगेशकर पिछले चार दिनों से सांस लेने में लकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। फैंस लगातार उनके अच्छा होने की दुआ कर रहे हैं। इसे लता दीदी के शुभचिंतकों की दुआओं का असर ही कहेंगे कि अब उनकी हालत में सुधार है।

बीती रात ही लता मंगेशकर के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर उनकी सेहत के बारे में जानकारी दी गई। ट्वीट में लिखा गया, ”लता दीदी की हालत स्थिर है और वे रिकवर हो रही हैं। हम आप सभी की प्रार्थनाओं, चिंता के लिए धन्यवाद करते हैं।”

इससे पहले गुरुवार को अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि लता मंगेशकर की तबियत में सुधार है, लेकिन उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में अभी समय लगेगा। सूत्रों ने बताया कि लता को निमोनिया और चेस्ट इंफेक्शन हुआ है। ये बीमारी रिकवर होने में समय लेती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here