MI VS KXIP: आज मुंबई से भिड़ेगी पंजाब , ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग इलेवन

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) में रविवार को खेले जाने वाला दुसरा मैच में मुंबई इंडियंस का सामना किंग्स इलेवन पंजाब से होगा।

0
669
PBKS vs MI
PBKS vs MI: ऐसी हो सकती है Punjab और Mumbai की प्लेइंग इलेवन, जानिए अब तक का रिकॉर्ड

Dubai: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) में रविवार को खेले जाने वाला दुसरा मैच में मुंबई इंडियंस का सामना किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP VS MI) से होगा। मुंबई इंडियंस की टीम सीजन में पांच मुकाबले जीत चुकी है और जबरदस्त फॉर्म में चल रही है, पिछले मैच में उसने कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हराया था। वहीं दूसरी तरफ किंग्स इलेवन पंजाब ने चार हार के बाद अपने पिछले मैच में जीत हासिल की है।

कोलकाता नाइट राइडर्स पर मुंबई की बड़ी जीत, 8 विकेट से हराया

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल की वापसी के बाद किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का उत्साह (KXIP VS MI) बढ़ा है। क्रिस गेल ने अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करके 45 गेंदों पर 53 रन बनाए जिसमें पांच छक्के शामिल हैं। खेले गए उस मैच में पंजाब ने विराट की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया। पॉइंट टेबल की बात करे तो मुंबई 12 अंकों के साथ दुसरे स्थआन पर है वहीं पंजाब 4 अंकों के साथ सबसे नीचे है।

 शिखर धवन की शानदार पारी से दिल्ली ने चेन्नई को 5 विकेट से हराया

मुंबई इंडियंस की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डि कॉक, सूर्य कुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, जेम्स पैटिनसन, जसप्रीत बुमराह, नाथन कूल्टर-नाइल, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, ट्रेंट बोल्ट।

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम

लोकेश राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, ग्लेन मैक्सवेल,  निकोलस पूरण, सिमरन सिंह, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, मुरुगन अश्विन, अर्शदीप सिंह, क्रिस जॉर्डन, करुण नायर।


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here