Karnataka: इस शख्स के पेट से निकले 187 सिक्के, पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में हुआ भर्ती

0
290
karnathak_coine
karnathak_coine

Karnataka: अगर हम थोड़ी देर हाथ में सिक्का पकड़ते है तो हम लोगों को काफी अजीब महसूस होता है हाथों में पसीना आता है। वहीं कर्नाटक में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अस्पताल में भर्ती शख्स के पेट में 187 सिक्के डॉक्टरों ने निकाला। डॉक्टरों ने बताया की मरीज की हालत नाजुक थी। मरीज को पेट दर्द और उल्टी आ रही थी जिसके चलते अस्पताल में भर्ती कराया वहा डॉक्टरों ने मरीज को जांच के लिए भेजा।

वहीं,डॉक्टर ने अलग-अलग टेस्ट और एंडोस्पोकी की, इस दौरान पता चला की मरीज के पेट में कई सारे सिक्के हैं। इसके बाद ऑपरेशन किया गया था तो एक, दो और पांच रुपये के अलग-अलग 187 सिक्के पेट से निकाले गए। इस सिक्कों की कुल कीमत 400 के आस-पास डॉक्टरों ने बताई।

जानकारी के चलते, जिले के लिंगसुगुर शहर के रहने वाले शख्स का नाम दयमप्पा हरिजन को शनिवार को पेट दर्द की शिकायत थी। इसके बाद उसका बेटा उनको नजदीकी के मेकिकल अस्पताल मे भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसके एब्डोमिनल स्कैन से पता चला कि उसके पेट में 1.2 किलोग्राम सिक्के हैं। इसके बाद उसका ऑपरेशन किया गया।

डॉक्टर ने बताया, ‘मरीज का पेट बहुत ज्यादा फैल गया था और पेट के अलग-अलग हिस्सों में ढेर सारे सिक्के अटके हुए थे। दो घंटे की सर्जरी के बाद जाकर हमने सारे सिक्के निकाल लिए। ऑपरेशन के बाद मरीज में पानी की कमी और छोटी दिक्कते हुई जिसका अब इलाज हो रहा है। मरीज की स्थिति स्थिर है और अब वह बोल भी पा रहा है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here