झारखंड चुनाव रिजल्ट: रुझानों में बड़ा उलटफेर, JMM+ बहुमत के पार, 25 पर BJP आगे

झारखंड विधानसभा चुनावे के नतीजे सोमवार को घोषित किए जाने हैं। आज तय हो जाएगा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास अपनी सत्ता बचाने में कामयाब रहेंगे या झारखंड को नया सीएम मिलेगा। झारखंड में 30 नवंबर से लेकर 20 दिसंबर तक 5 चरणों में हुए चुनाव पर मतगणना शुरू हो गई है।

0
1223

रांची: झारखंड विधानसभा चुनावे के नतीजे सोमवार को घोषित किए जाने हैं। आज तय हो जाएगा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास अपनी सत्ता बचाने में कामयाब रहेंगे या झारखंड को नया सीएम मिलेगा। झारखंड में 30 नवंबर से लेकर 20 दिसंबर तक 5 चरणों में हुए चुनाव पर मतगणना शुरू हो गई है।

शुरुआती रुझान

झारखंड की सभी 81 सीटों पर शुरुआती रुझान सामने आ गए हैं। इन रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। JMM-कांग्रेस गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। JMM+ 46 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं, वहीं BJP 25, AJSU 3, JVM 3 और अन्य 4 सीटों पर आगे है।

इस सीट पर सबकी निगाहें

बता दें कि इस वक्त जमशेदपुर पूर्वी सीट पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। मौजूदा सीएम रघुवर दास इस सीट पर 1995 से जीतते आ रहे हैं। इस बार उनके सामने सरयू राय मैदान में हैं। इस बार रघुवर दास के सामने अपनी सीट को बचाने की चुनौती है, क्योंकि सभी एग्जिट पोल में बीजेपी सत्ता से बाहर होती नजर आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here