अब इस भारतीय क्रिकेटर ने रचाई शादी, पेशे से वकील है मंगेतर

पिछले साल भारतीय गेंदबाज युजवेंद्र चहल की शादी हुई थी।अब भारतीय खिलाड़ी जयदेव उनादकट शादी के बंधन में बंध गए हैं।

0
1120
Jaydev Unadkat Marriage
पिछले साल भारतीय गेंदबाज युजवेंद्र चहल की शादी हुई थी।अब भारतीय खिलाड़ी जयदेव उनादकट शादी के बंधन में बंध गए हैं।

New Delhi: भारतीय टीम (Indian cricket Team) के खिलाड़ियों का शादी के बंधन में बंधने का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले साल भारतीय गेंदबाज युजवेंद्र चहल की शादी हुई थी। वहीं अब भारतीय खिलाड़ी जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) शादी के बंधन में बंध गए हैं।

कोहली को लेकर इंग्लैंड में खौैफ! मोईन अली ने कही ये बड़ी बात

शादी का समारोह मंगलवार को गुजरात के आणंद शहर के मधुबन रिसोर्ट (Madhubhan Resort) हुआ। इस कार्यक्रम में सीमित लोगों को ही बुलाया गया था। उनादकट की मंगेतर रिनी (Rini) पेशे से वकील हैं। दोनों ने 15 मार्च 2020 को सगाई की थी। दोनों एक दूसरे को काफी दिनों से डेट करते आ रहे हैं। जयदेव रिनी के साथ सोशल मीडिया पर अक्सर फोटो पोस्ट भी करते नजर आते हैं। बता दें कि शादी से पहले सोमवार को संगीत सेरेमनी का कार्यक्रम रखा गया था। जिसके वीडियो शोसल मीडिया पर वायरल हुए थे।

जब उस्मान ख्वाजा ने बीच मैदान में उतार दी ट्राउजर, उसके बाद जो हुआ…

IPL के हीरो रह चुके हैं उनादकट-

जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) भारतीय क्रिकेट टीम के मजबूत खिलाड़ी रहे हैं। लेकिन जयदेव इंटरनेशनल क्रिकेट (International Cricket)  ज्यादा दिनों तक नहीं खेल पाए। लेकिन IPL के वह हीरो रह चुके हैं। इस साल भी राजस्थान रॉयल्स ने उन पर भरोसा करते हुए उन्हें रिटेन किया है। बता दें कि 2010 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में कप्तानी करने के साथ उनादकट ने क्रिकेट के पटल पर अपनी छाप छोड़ी थी। उनकी तारीफ वसीम अकरम जैसे दिग्गज भी कर चुके हैं।

खेल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें Sports News in Hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here