दिल्ली पुलिस से मुठभेड़ में ISIS का एक आतंकी गिरफ्तार

दिल्ली में बीती रात करीब 11:30 बजे धौलाकुआं से करोलबाग के रास्ते पर यह मुठभेड़ हुई, जिसके के बाद आतंकी को पकड़ा गया है।

0
1743
ISIS Terrorist News
दिल्ली पुलिस से मुठभेड़ में ISIS का एक आतंकी गिरफ्तार

New Delhi: धौलाकुआं से दिल्ली पुलिस ने एक आतंकी (ISIS Terrorist News) को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद आतंकी को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 11:30 बजे धौलाकुआं से करोलबाग के रास्ते पर यह मुठभेड़ (ISIS Terrorist News) हुई, जिसके के बाद आतंकी को पकड़ा गया है। उसके पास से 2 आईईडी और एक पिस्टल बरामद की गई है।

पुलिस इसकी जांच कर रही है कि आखिर वह आतंकी दिल्ली में किस उद्देश्य से रह रहा था। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि ISIS ऑपरेटिव को इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया है कि इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी भी हुई।

बारामूला में मारे गए तीन आतंकी, DGP ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

गिरफ्तार आंतकी की पहचान अब्दुल यूसुफ खान के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि आतंकी धौला कुआं और करोल बाग के बीच रिज इलाके में मौजूद है। इसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया था। यूसुफ कई इलाकों में रेकी कर चुका था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनकाउंटर के दौरान दूसरा आतंकी फरार हो गया, उसकी तलाश में पुलिस कई इलाकों में छापेमारी कर रही है।

वहीं आतंकियों की मदद करने वालों का भी पता लगाया जा रहा है। दिल्ली पुलिस का मानना है कि अगर फरार आतंकियों को नहीं पकड़ा गया तो भविष्य के लिए चिंता का विषय हो सकता है। इसी के मद्देनजर दिल्ली पुलिस की छह अलग-अलग टीमों ने अलग-अलग इलाकों पर रेड शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here