Income Tax Raid In UP: सपा नेताओं के घर पर इनकम टैक्स की छापेमारी, तीनों दिग्गज अखिलेश यादव के करीबी

0
599
Income Tax Raid In UP
2022 के चुनाव से पहले सपा पार्टी के 3 बड़े नेताओं पर गाज गिरी हैं। इन नेताओं के घर पर इनकम टैक्स ने छापेमारी की हैं।

यूपी में 2022 के चुनाव से पहले सपा पार्टी के 3 बड़े नेताओं पर गाज गिरी हैं। इन नेताओं के घर पर इनकम टैक्स (Income Tax Raid In UP) ने छापेमारी की हैं। बता दें मऊ के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय, लखनऊ में जैनेंद्र यादव और मैनपुरी में मनोज यादव के आवास पर कार्रवाई जारी हैं। अहम बात ये है कि तीनों नेता अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं। जब अखिलेश यादव यूपी के सीएम थे उस वक्त जैनेंद्र यादव पार्टी के ओएसडी भी रह चुके हैं। इस छापेमारी को सियासी रंग दिया जा रहा है। क्योंकि चुनाव से पहले इन तीनों के घर पर छापेमारी हुई हैं।

मऊ में मचा हंगामा, लखनऊ में सबसे पहले हुई छापेमारी

सबसे पहले लखनऊ में आयकर (Income Tax Department) का छापा आंबेडकर पार्क के पास स्थित जैनेंद्र यादव के आवास पर पड़ा है। इसके बाद मऊ में सपा नेता राजीव राय के घर छापेमारी की गई। इस बात की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ताओं ने हंगामा मचा दिया। जिसके बाद पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया गया।

राजीव राय के दुबई में मेडिकल कॉलेज हैं

आपको बता दें राजीव राय काफी वक्त से सपा से जुड़े हुए हैं। इनके बेंगलुरू में मेडिकल कॉलेज की भरमार है। मऊ, बलिया और गाजीपुर क्षेत्र में भूमिहारों में अपनी पकड़ बनाकर रखते हैं। राजीव बलिया के रहने वाले हैं। करीब तीन महीने पहले मऊ में आए हैं। उन्होंने यहां घर लिया और ऑफिस खोला है। 

जैनेंद्र यादव के घर पर इनकम टैक्स का छापा

जैनेंद्र यादव के गोमती नगर आवास पर इनकम टैक्स (Income Tax) की टीम पहुंची है। अखिलेश (Akhilesh Yadav) से करीबी होने की वजह से उनके ओएसडी बने थे। इसके बाद जैनेंद्र यादव ने रियल स्टेट में कदम रखा। आगरा लखनऊ और कई शहरों में जैनेंद्र की जमीने हैं। इसके अलावा इनकी मिनरल वाटर की फैक्ट्री है।

मनोज यादव के घर छापेमारी

मैनपुरी में मनोज यादव के घर छापेमारी हुई है। मनोज आरसीएल ग्रुप के चेयरमैन हैं। सपा नेता मनोज यादव आरसीएल ग्रुप के मालिक हैं। मैनपुरी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर लंबे समय है। मनेाज यादव सपा अध्यक्ष अखिलेश (Akhilesh Yadav) की टीम के खास सदस्य माने जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here