छात्रों के ‘स्वस्थ शरीर, स्वस्थ दिमाग’ के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला

दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए बड़ा प्रयोग किया है। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने 'स्वस्थ शरीर, स्वस्थ दिमाग' कार्यक्रम शुरू किया है।

0
1157
Healthy Body Healthy Mind
छात्रों के 'स्वस्थ शरीर, स्वस्थ दिमाग' के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला

New Delhi: कोरोना महामारी (Corona Virus) क चलते दिल्ली में स्कूल बंद हैं। लेकिन बच्चों की शारीरिक गतिविधियां जरूरी हैं। जिसके चलते सरकार ने सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए बड़ा प्रयोग किया है। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने ‘स्वस्थ शरीर, स्वस्थ दिमाग’ (Healthy Body Healthy Mind) कार्यक्रम शुरू किया है। यूट्यूब के एक खास चैनल पर हर बुधवार को इसका एक नया वीडियो डाला जाएगा।

इन शर्तो के साथ सितंबर में शुरू होने जा रही है दिल्ली में मेट्रो सेवा…

वीडियो (Healthy Body Healthy Mind)  में बच्चों को बताया जाएगा की कैसे शारीरिक गतिविधियां करनी है। बच्चों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए इसे प्राइमरी, मिडिल और सेकेंडरी तीन स्तर पर तैयार किया गया है। प्राइमरी ग्रूप के बच्चों के लिए 20 से 25 मिनट की गतिविधियां होंगी, जबकि मिडिल और सेकेंडरी समूहों को 30 से 35 मिनट की गतिविधि करनी है।

इनकी खास बात ये है कि इसके लिए जरूरी चीजें घर पर ही आसानी से मिल जाएंगी और बच्चे घर में बेहद कम जगह में ही जब भी समय मिले तब कर सकते है। दिल्ली सरकार ने कहा है कि, “इसका उद्देश्य बच्चों का तनाव दूर करते हुए उनका शारीरिक विकास करना है। इसके तहत योगा, मेडिटेशन, एरोबिक्स, जुम्बा, डांस, आत्मरक्षा तथा विभिन्न शारीरिक गतिविधि और खेलकूद शामिल है। इसमें शारीरिक संतुलन, मांसपेशियों की मजबूती, हृदय प्रणाली, गति और फुर्ती, वजन उठाने की क्षमता आदि शामिल है।”

मुख्तार अंसारी की इमारतों को योगी सरकार ने किया ध्वस्त

बता दें कि पिछले करीब 6 महीने से महामारी के चलते देश में लॉकडाउन के कारण लोग घरों से ही काम कर रहे है। वहीं बच्चों के स्कूल, कॉलेज और खेल कूद की गतिविधि ना होने के कारण दिल्ली सरकार ने अब ‘स्वस्थ शरीर, स्वस्थ दिमाग’ कार्यक्रम को आयोजन किया है। बता दें कि ‘स्वस्थ शरीर, स्वस्थ दिमाग’ का पहला और दूसरा एपिसोड यूट्यूब में अपलोड हो चुकी है। जिसे स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और टीचर्स ने काफी पसंद भी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here