Mumbai: देशभर में 74वें स्वतंत्रता दिवस की धूम है। कोरोना काल के बावजूद भी लोगों के इसके सेलिब्रेशन का उत्साह कम नहीं है। लोग इसका जश्न अपने-अपने तरीके से फैमिली के साथ मना रहे हैं। इस खास मौके पर (Happy Independence Day) बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां दी है। अमिताभ बच्चन ने इस मौके पर कोरोना के खिलाफ लड़ने वाले जांबाजों को सलाम किया है और शुभकामनाएं दी है।
T 3627 – the true warriors in the fight against CoviD .. salute .. and on this auspicious Day of our Independence wishes for peace prosperity .. pic.twitter.com/N6ag0JKoOK
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 14, 2020
अमिताभ बच्चन ने तिरंगे को सलाम करते हुए एक फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा कि ‘कोविड के खिलाफ लड़ने वाले असली जांबाजों को मेरा सलाम, और स्वतंत्रता दिवस के इस पावन दिन (Happy Independence Day) शांति और समृद्धि की कामना करता हूं।’ साथ ही अमिताभ ने आजाद भारत पर एक खूबसूरत कविता भी शेयर की है।
Independence day 2020: लाल किले के प्राचीर से पीएम मोदी ने कई बड़े ऐलान किए
अक्षय कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर (Happy Independence Day) फैन्स से जरूरतमंद लोगों की मदद करने की अपील की है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, जितनी हो सके उतनी मदद कीजिए, बस नजर अंदाज मत कीजिए। और वहीं प्रियंका चोपड़ा ने उन महिलाओं का वीडियो शेयर किया जिन्होंने इतिहास रचा है।
We all know these people, we all have these people in our lives.
On this #IndependenceDay, lets come together for them, lets come #Together4India.
जिससे जितनी हो सके उतनी मदद कीजिये… बस नज़रअंदाज़ मत कीजिये, share the way YOU care.
Jai Hind ?? pic.twitter.com/WHCuabljEI— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 15, 2020
History is made when women take strides towards change. ??
Happy #IndependenceDay ?? #womeninhistory #changemakers pic.twitter.com/mk7Oz6ERRL— PRIYANKA (@priyankachopra) August 15, 2020
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने कुछ अलग अंदाज में 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पोस्ट किया है। स्वरा अपनी ट्वीटर की प्रोफाइल फोटो में तिरंगे के रंग की चूड़ियां पहने नजर आई हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे इंडिया, तुम्हारा सार कभी गुम ना हो, आई लव यू, स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।’
Happy independence day, Fellow Indians.. ?? ❤️ pic.twitter.com/lzvpPL8RL8
— Swara Bhasker (@ReallySwara) August 14, 2020
‘उरी’ फेम एक्टर विक्की कौशल ने भी सोशल मीडिया पर फैंस को 74वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें तिरंगा लहराता नजर आ रहा है। इसी के साथ उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी 74वें डंइंडिपेंडेंस डे।’
Happy independence day, Fellow Indians.. ?? ❤️ pic.twitter.com/lzvpPL8RL8
— Swara Bhasker (@ReallySwara) August 14, 2020
इसके अलावा अनुपम खेर ने अखबार पढ़ते हुए अपनी फोटो शेयर की और लिखा, ‘हम सभी को हमारे देश भारतवर्ष के स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत बधाई, मेरी भगवान से हमेशा ये प्रार्थना रहेगी कि हमारा देश हजारों सालों तक फूले फले और प्रगति की ऊंचाइयों को हमेशा छुए, भारत माता की जय, जय हिंद’।’
आओ कुछ ऐसा बन के दिखाएँ की इस देश की मिट्टी को भी हम पे गर्व हो जाए, स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ ?? जय हिंद ? pic.twitter.com/qO6FkjjOZt
— Team Kangana Ranaut (@KanganaTeam) August 15, 2020
वहीं एक्ट्रेस कंगना रनौत ने शानदार मैसेज के साथ इस जश्न को मनाया। उन्होंने पौधा लगाते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- आओ कुछ ऐसा बन के दिखाएँ की इस देश की मिट्टी को भी हम पे गर्व हो जाए, स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, जय हिंद।